{"_id":"67f119996a05860509000eed","slug":"video-a-huge-consignment-of-drugs-was-caught-in-sonbhadra-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई, लग्जरी कार में छिपाकर ला रहे थे 82 किलो गांजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में मादक पदार्थ की बड़ी खेप पकड़ी गई, लग्जरी कार में छिपाकर ला रहे थे 82 किलो गांजा
पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे गांजे की एक और खेप बरामद की है। करमा गांव के तिराहे पर चेकिंग के दौरान लग्जरी कार के अंदर से 82 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 16.40 लाख रुपये है। इससे पहले शुक्रवार को 1.60 करोड़ का गांजा पकड़ा गया था।
मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत करमा थाने की पुलिस वाहनों की चेकिंग में लगी थी। इस बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करमा तिराहे पर घेरेबंदी कर एक संदिग्ध कार को रोका। तलाशी के दौरान उसमें से 82 किलोग्राम अवैध गांजा पकड़ा गया। यह गांजा ओडिशा से वाराणसी ले जाया जा रहा था। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि कार चालक ओडिशा के संबलपुर निवासी हरेश रंजन होता को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह लंबे समय से गांजा तस्करी में संलिप्त है और यह कार उसी की है। इस बार वह सतीश नामक व्यक्ति के कहने पर ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहा था। गांजा को कार की डिकी में बंडलों के रूप में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने उसका एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस सतीश की तलाश कर रही है। पुलिस टीम में एसआई जितेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल शैलेंद्र प्रकाश, सूर्या सिंह, विजय प्रसाद गोंड आदि शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।