{"_id":"67f11a2785a4f86a770dd5cc","slug":"video-rasatarata-ma-lga-aaga-lkha-ka-nakasana-thamakal-vabhaga-ka-tama-na-kaugdha-mashakakata-ka-btha-paya-kab-2025-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : रेस्टाेरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान; दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : रेस्टाेरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान; दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
बागेश्वर नगर के सरयू पुल तिराहे के समीप रेस्टोरेंट में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रभावित व्यापारी ने नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
शनिवार को दोहपर बाद करीब डेढ़ बजे शैलेंद्र पांडेय के रेस्टारेंट की किचन में रोजाना की तरह खाना बना रहे थे। इसी दौरान उन्होंने चिकन में तड़के लगाते समय उठी आग की लपट से रसोई में बने चिमनी में आग लग गई। किचन संभाल रहा कर्मचारी कुछ समझता इससे पहले ही आग की लपटों ने छत को चपेट में ले लिया। चिमनी और प्रवेश द्वार से भारी मात्रा में काला धुंआ बाहर निकलने लगा। कुछ ही देर में पूरे रेस्टाेरेंट में आग फैल गई। रेस्टोरेंट में बैठे लोग अचानक बाहर की तरफ भागे। समीप ही यातायात नियंत्रण की ड्यूटी संभाल रहे पुलिस कर्मी एलएम पांडेय ने तत्काल फायर सर्विस को आग लगने की सूचना दी। प्रभारी अग्निशनम अधिकारी गणेश चंद्र के नेतृत्व में दकमल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सरयू नदी में पंप लगाकर पाइप की जरिए पानी दुकान तक पहुंचाया। फायर कर्मियों ने दुकान के भीतर से फर्नीचर और अन्य सामग्री को बाहर निकाला और मशक्कत के बाद आग पर काबू किया और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोका। घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी चंद्रशेखर आर घोड़के, सीओ अजय लाल साह भी तत्काल मौके पर पहुंच गए। रेस्टाेरेंट संचालक के अनुसार आग से 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।