सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   President Draupadi Murmu visited Omkareshwar Jyotirlinga

MP: पांच दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति मुर्मू, ओंकारेश्वर-ममलेश्वर में की पूजा, देशवासियों के कल्याण की कामना की

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 10:16 PM IST
President Draupadi Murmu visited Omkareshwar Jyotirlinga

मध्यप्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गुरुवार को बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद खंडवा जिले की धार्मिक नगरी ओंकारेश्वर पहुंचीं। उनके आगमन पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री धर्मेंद्र भावसिंह लोधी, जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मान्धाता विधायक नारायण पटेल, पंधाना विधायक छाया मोरे और खंडवा महापौर अमृता अमर यादव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

खंडवा विधायक कंचन तन्वे ने राष्ट्रपति को पेन-पेंसिल सहित शैक्षणिक सामग्री से बना विशेष बुके भेंट किया। उन्होंने बताया कि बाद में यह सामग्री जरूरतमंद बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग की जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल, डीआईजी सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अगम जैन सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

पढ़ें:  दिग्विजय सिंह की मानहानि याचिका में उमा भारती को जवाब दाखिल करने की मोहलत, जानें अगली तारीख कब?

देर शाम राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले उन्होंने नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित किए। इसके बाद मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक एवं पूजन कराया। राष्ट्रपति ने देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की।

दर्शन के बाद कलेक्टर ऋषव गुप्ता और एसपी अगम जैन ने राष्ट्रपति को स्मृति-चिह्न भेंट किए। वहीं सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर का छायाचित्र भेंट किया। इस दौरान जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, आईजी अनुराग सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति मुर्मु गुरुवार दोपहर हेलीकॉप्टर से ओंकारेश्वर पहुंचीं। यहां एनएचडीसी गेस्ट हाउस में विश्राम के बाद उन्होंने ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में दर्शन, आरती और प्रसाद ग्रहण किया। उनका रात्रि विश्राम भी एनएचडीसी गेस्ट हाउस में ही होगा।

राष्ट्रपति 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम के बाद वे सुबह 11:30 बजे ओंकारेश्वर हेलिपैड से इंदौर के लिए रवाना होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: रंजिश में चार लोगों ने पीट-पीटकर की थी महेंद्र की हत्या

18 Jun 2026

Video: ऊना में झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

18 Jun 2026

नाहन: 2010 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से किया जाए मुक्त

18 Jun 2026

Mandi: मंडी में अमर उजाला की ओर से सम्मान समारोह आयोजित, निजी और सरकारी स्कूलों के मेधावियों को किया गया सम्मानित

18 Jun 2026

दिल्ली में डॉक्टर ने की नौकरानी की बेरहमी से हत्या

18 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में आम अयोध्यावासी भी आहत

18 Jun 2026

Meerut: गोवंश संरक्षण पर बोले शंकराचार्य, सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल

18 Jun 2026
विज्ञापन

Sirmour: ददाहू बीडीसी पर कांग्रेस काबिज, क्षमानंद शर्मा अध्यक्ष व रक्षा देवी उपाध्यक्ष बने

18 Jun 2026

Video: आईटीआई रैल में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Meerut: डेढ़ माह से धरने पर डटीं सेक्टर-3 की महिलाएं, आवास विकास परिषद के खिलाफ की नारेबाजी

18 Jun 2026

प्रदीप हत्याकांड में सीआईए प्रथम ने फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

18 Jun 2026

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, आठ आरोपी गिरफ्तार

18 Jun 2026

VIDEO: काशी से लौट रहे परिवार की कार गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, दो घायल

18 Jun 2026

तरनतारन में श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस मनाया

18 Jun 2026

VIDEO: पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी पशु तस्कर समेत तीन गिरफ्तार

18 Jun 2026

Video: एलडीए की सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना पर संकट के बादल, सिंचाई विभाग ने चस्पा किया नोटिस

18 Jun 2026

Video: नाला निर्माण में अनियमितता पर फूटा किसानों का गुस्सा, 45 दिन के आश्वासन पर खत्म हुआ धरना

18 Jun 2026

CJP की 20 जून को प्रदर्शन की तैयारी: जंतर मंतर पर धरने के लिए मांगी अनुमति, दिल्ली पुलिस को सौंपा पूरा प्लान

18 Jun 2026

बरनाला के अग्निवीर की फतेहगढ़ में माैत, परिवार में पसरा मातम

लोहारू में बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकराकर घायल, सिर में आई गंभीर चोट, हिसार रेफर

18 Jun 2026

ओपीडी में बढ़ गई मरीजों की संख्या

18 Jun 2026

अंडरपास में भरा पानी, बढ़ा रही लोगों की परेशानी

18 Jun 2026

संविदा, आउटसोर्सिंग कर्मियों को हो नियमितीकरण

18 Jun 2026

नाला निर्माण से बड़ी आबादी को राहत

18 Jun 2026

सुरक्षा पर सवाल खड़ी कर रही बंद स्ट्रीट लाइटें

18 Jun 2026

हाथ छिने, हौसला नहीं, मंजू की जिद को सलाम, आठ साल पहले हुआ था हादसा

18 Jun 2026

कानपुर: जाजमऊ की ग्लोब टेनरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

18 Jun 2026

बदायूं हादसा: एक साथ उठीं चार महिलाओं की अर्थियां, हर आंख हुई नम; देखें वीडियो

18 Jun 2026

स्थानांतरण की उम्मीद में बीएसए कार्यालय पर उमड़ी शिक्षकों की भीड़

18 Jun 2026

VIDEO: पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, युवक को पीटा; हवाई फायरिंग भी की

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed