{"_id":"675cef205f7da419090679f8","slug":"suspecting-him-of-witchcraft-an-old-mans-head-was-cut-off-with-an-axe-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2415314-2024-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Khandwa: जादू-टोने के शक में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की गर्दन धड़ से अलग कर कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: जादू-टोने के शक में खौफनाक वारदात, बुजुर्ग की गर्दन धड़ से अलग कर कुल्हाड़ी लेकर घूमता रहा आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 14 Dec 2024 08:50 AM IST
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। जिले के पंधाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोरगांव चौकी के छनेरा गांव में जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपने पड़ोस में ही रहने वाले बुजुर्ग को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतार दिया। गर्दन ही धड़ से अलग कर दी। हत्या के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लेकर वहीं घूमता रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार खंडवा के पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम छनेरा में एक जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है। हत्या इतनी वीभत्स तरीके से की गई थी, जिसे देख लोग सन्न में रह गए। 23 वर्षीय एक युवक नंदू उर्फ चंपा लाल ने अपने पड़ोस में रहने वाले एक 60 वर्षीय बुजुर्ग रामनाथ उर्फ नत्थू पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। युवक ने कुल्हाड़ी से इतना तेज वार किया कि बुजुर्ग की गर्दन ही धड़ से अलग हो गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग युवक सुबह तकरीबन तीन बजे करीब घर के बाहर पेशाब करने निकले थे। तभी आरोपी युवक ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक को शंका थी कि बुजुर्ग उस पर जादू-टोना करता है। इसी बात को लेकर उससे पहले भी कहासुनी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। इधर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जांच में जादू टोने के शक में हत्या
इस जघन्य हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, और मामले की गहन जांच की जा रही है। खंडवा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि थाना पंधाना के ग्राम छनेरा में आज सुबह तकरीबन 3:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि नत्थू नाम के व्यक्ति की हत्या कर दी गई है, और आरोपी वहीं पर कुल्हाड़ी लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पंधाना थाना प्रभारी और बोरगांव पुलिस चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम चंपालाल है। आरोपी पीतमपुर से एक दिन पहले ही आया है। जब सुबह पेशाब करने के लिए पड़ोसी बाहर निकला तो उसी समय आरोपी ने उन्हें जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार किया। इसमें बुजुर्ग की हत्या हो गई। प्राथमिक रूप से पूछताछ की गई है, जिसमें जादू टोने जैसे भी कुछ बात सामने आ रही है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है। पूछताछ के बाद ही इसमें हत्या के सही कारणों का पता चल पाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।