सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The gang looted many people including an Israeli youth in Omkareshwar caught by railway police

Khandwa News: ओंकारेश्वर में विदेशी युवक समेत कईयों को लूटने वाली गैंग के बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल जब्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2025 09:58 AM IST
The gang looted many people including an Israeli youth in Omkareshwar caught by railway police
रेलवे पुलिस को नर्मदा जयंती जैसे भीड़भाड़ वाले पर्वों के दौरान वारदात करने वाली महाराष्ट्र के नंदूरबार की एक चोर गैंग को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। इस गैंग से पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का माल जब्त किया है। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि बीते दिनों जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में दर्शन करने आए इजरायल के दो नागरिकों के साथ इस गैंग ने बैग छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। बैग में उनके पासपोर्ट, विदेशी मुद्रा सहित अन्य सामान था। इसके अलावा भी इस गैंग ने भीड़ का फायदा उठाकर कई अन्य वारदात की थीं। इन घटनाओं के बाद खंडवा जिले के पुलिस अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दबाव बढ़ गया था।

इधर, इजरायली नागरिक ने अपने दूतावास दिल्ली तक इस मामले की जानकारी पहुंचाई थी। इसके बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ विशेष टीमें गठित कीं और अब यह गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गई। नर्मदा जयंती के दिन जिले में कुल 5 स्थानों पर अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया था, जिन्हें लेकर भी पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है।

रेल पुलिस ने पकड़ी महाराष्ट्रीयन चोर गैंग
यह गैंग पर्वों के दौरान भीड़ में चोरी की वारदात कर रही थी। वहीं, ट्रेनों में भी भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों को निशाना बना रही थी। इस दौरान रेल पुलिस की भुसावल टीम ने इस गैंग को ट्रेन में चोरी करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने ओंकारेश्वर की वारदातों को भी कबूल कर लिया। इस सफलता पर खंडवा एसपी ने आरपीएफ टीम को आठ हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके बाद खंडवा पुलिस ने भी इन आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की।

विदेशी सैलानियों के साथ इस तरह दी वारदात को अंजाम
नज्योतिर्लिंग र्मदा जयंती और प्रयागराज में जारी महाकुंभ के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा स्नान और भगवान ओंकारेश्वर के दर्शन करने के लिए तीर्थनगरी पहुंचे थे। इसी भीड़ में इजरायल के नागरिकों का भी बैग झपटमार बदमाशों ने जेपी चौक पर छीन लिया था। आरोपी ने पहले विदेशी नागरिक को यह कहकर रोका कि उसकी टी-शर्ट पर गंदगी लगी है। इसी बहाने उसका ध्यान भटकाकर उसने बैग छीन लिया और भाग गया। इस बैग में दो पासपोर्ट, विदेशी करेंसी, 10 हजार रुपए नकद और एक सैमसंग मोबाइल था।

भीड़ में ये सामान भी हुए चोरी
  • ब्रह्मपुरी पार्किंग में खड़ी एक कार का दरवाजा खोलकर अज्ञात बदमाश ने उसमें रखे दो लैपटॉप और 8 हजार रुपए नकद चुरा लिए।
  • विष्णु मंदिर पार्किंग के सामने एक बुजुर्ग महिला का ध्यान भटकाकर उसका वीवो मोबाइल और 4 हजार रुपए चुरा लिए गए।
  • दो अलग-अलग स्थानों से दो अन्य मोबाइल भी चोरी हुए। थाना मांधाता पुलिस ने इन मामलों में 5 अलग-अलग केस दर्ज किए थे।

रेल में चोरी करना पड़ा महंगा
रेलवे पुलिस ने चोर गैंग के 4 आरोपियों को ट्रेन में चोरी करते हुए गिरफ्तार किया। इनमें अजय पिता महाराना नायडू (28), अविनाश पिता महाराना नायडू (25), काली पिता कोण्डैया नायडू (29), सभी निवासी नवापुर वाकीपाड़ा, जिला नंदूरबार, महाराष्ट्र और राजा पिता आर. मुम जाधव (26), निवासी कोयला फाटक, उज्जैन शामिल हैं।  इन आरोपियों से पुलिस ने ओंकारेश्वर से चोरी गया काफी सामान भी पुलिस ने बरामद कर लिया।

अब जेल में चोर गैंग
पुलिस ने इस गैंग से 4 मोबाइल सहित कुल 1 लाख 30 हजार रुपए का चोरी का सामान जब्त किया। इसके बाद थाना मांधाता पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर प्रोडक्शन वारंट लिया। पुलिस ने आरोपियों का 1 दिन का रिमांड भी लिया था। 11 फरवरी को न्यायालय में पेशी के बाद चारों आरोपियों को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।
 
भीड़भाड़ वाली जगह से विदेशी नागरिक सहित लोगों को लूटने वाली गैंग धराई
 
भीड़भाड़ वाली जगह से विदेशी नागरिक सहित लोगों को लूटने वाली गैंग धराई
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : रेल गंगापुल के अप रेल लाइन की लोहे की चादर में फिर हुआ छेद, ट्रैकमैन की निगाह पड़ने पर हुई जानकारी

12 Feb 2025

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर खोए पिता की तलाश कर रहे बेटे ने क्या बताया?

12 Feb 2025

VIDEO : परेड चौराहा दलबल के साथ पहुंचीं महापौर, चलाया अभियान

12 Feb 2025

VIDEO : वाराणसी के अस्सी घाट पर भक्ति का प्रवाह, गंगा आरती के बाद उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

12 Feb 2025

VIDEO : आचार्य प्रसन्न बोले- भौतिकवाद में फंसे पढ़े-लिखे लोग ज्यादा कर रहे आत्महत्या

11 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : गुम मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे, पुलिस का जताया आभार

11 Feb 2025

VIDEO : बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए देर रात लगी कतार, हर ओर गूंज रहा हर हर महादेव का नारा

11 Feb 2025
विज्ञापन

VIDEO : स्वच्छ सर्वेक्षण में आगरा को मिले प्रथम स्थान, कर्मचारियों ने लिया संकल्प

11 Feb 2025

VIDEO : चंदौली के पीडीडीयू नगर जंक्शन पर कुंभ स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़, सुरक्षा बल और वाणिज्य कर्मियों के छूटे पसीने

11 Feb 2025

VIDEO : चंदौली से महाकुंभ की यात्रा के लिए जाने वाली महिलाएं क्या बोली ? देखिए खास बाचतीत

11 Feb 2025

VIDEO : खेत में मिला महिला का अधजला शव, शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी पुलिस

11 Feb 2025

VIDEO : आगरा में दुकानदारों से मारपीट पर एकजुट हुए राजनीतिक दल, नगर निगम के खिलाफ धरना

11 Feb 2025

VIDEO : देवस्थल तोड़ने पर ग्रामीणों में आक्रोश, जांच के लिए पहुंचीं खंड विकास अधिकारी

11 Feb 2025

VIDEO : मजदूर की माैत, परिजनों ने प्लांट के गेट पर शव रखकर किया प्रदर्शन

11 Feb 2025

VIDEO : किसानों को मिले उनका हक, महापंचायत में राकेश टिकैत बोले- अधिग्रहण का मिले उचित मुआवजा

11 Feb 2025

VIDEO : कुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में अचेत अवस्था में मिली महिला यात्री

11 Feb 2025

VIDEO : चित्रकूट में पानी भरे गड्ढे में डूबीं दो बहनें, मौत

11 Feb 2025

Khandwa: पहले कर्ज लेकर इलाज कराया, फिर आवेदन लेकर जनसुनवाई पहुंचे बुजुर्ग को आया गुस्सा, तो डस्टबिन में...

11 Feb 2025

VIDEO : महाकुंभ 2025 : भदोही हाइवे के किनारे आस्था का रंग, विदेशों से पहुंच रहे यात्री, सुगम रहा यातायात

11 Feb 2025

VIDEO : कानपुर देहात में शादी के 24 दिन बाद विवाहिता ने मौत को गले लगाया

11 Feb 2025

Sehore News: रेहटी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया तीन दिन में खुलासा, दूर के रिश्तेदार ही निकले चोर

11 Feb 2025

VIDEO : औरैया में साढ़े 33 किलो गांजे के साथ तस्कर पकड़ा

11 Feb 2025

VIDEO : गंगीरी थाना अंतर्गत युवती ने की खुदकुशी, मिला सुसाइड नोट, मुकदमा पंजीकृत

11 Feb 2025

VIDEO : खैर थाना अंतर्गत स्कार्पियों सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा कार सवार को पीटने का वीडियो वायरल

11 Feb 2025

VIDEO : टप्पल थाना अंतर्गत जट्टारी स्थित ज्वैलर्स की दुकान से लूट का प्रयास

11 Feb 2025

VIDEO : औरैया में सड़क व फुटपाथ से हटवाया गया अतिक्रमण

11 Feb 2025

Sagar News: फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट ने रची खुद से लूट की झूठी कहानी, फोन पे ट्रांजेक्शन से खुली पोल

11 Feb 2025

VIDEO : वाराणसी पहुंचे चंद्रशेखर रावण, नगीना सांसद कल संत रविदास मंदिर में टेकेंगे मत्था

11 Feb 2025

VIDEO : औरैया में मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्ध किसान की मौत

11 Feb 2025

VIDEO : अनजान लिंक पर न करें क्लिक, बनाएं मजबूत पासवर्ड

11 Feb 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed