Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sehore News Police solved big theft in Rehti in three days thieves turned out to be distant relatives
{"_id":"67ab38366059dc45b805d61d","slug":"sehore-news-police-revealed-a-big-theft-in-rehti-in-three-days-distant-relatives-turned-out-to-be-the-thieves-sehore-news-c-1-1-noi1381-2616028-2025-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sehore News: रेहटी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया तीन दिन में खुलासा, दूर के रिश्तेदार ही निकले चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sehore News: रेहटी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने किया तीन दिन में खुलासा, दूर के रिश्तेदार ही निकले चोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 10:07 PM IST
सीहोर जिले की रेहटी पुलिस ने नगर में हुई बड़ी चोरी की घटना का तीन दिन के अंदर खुलासा कर दिया है। चोरी करने वाले दूर के रिश्तेदार निकले हैं। पुलिस ने चोरी किए गए नकदी 12 लाख 8 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात कीमती 22 लाख 29 हजार रुपये कुल 34 लाख 37 हजार रुपये का सामान बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि फरियादी नंद किशोर सिसोदिया निवासी वार्ड 01 रेहटी की मेन रोड रेहटी में सिसोदिया टेड्र्स के नाम से सीमेंट सरिया की दुकान है। परिवार के सभी लोग 7-8 फरवरी की रात एक पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। इस बात का नंदकिशोर के दूर के रिश्तेदार को पता था। इसी का लाभ लेकर अज्ञात चोरों ने मेन गेट का शटर का ताला तोडक़र घर में रखा नकदी पैसा और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए, जिस पर रेहटी पुलिस ने चोरी का मामला कायम किया था।
पिकअप से गए थे चोरी करने
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया था। इसके साथ ही थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे एवं एसआई दीपक सर्राटी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित की गई। प्रकरण में बरीकी से पड़ताल की गई तो पता चला कि नंद किशोर सिसोदया के घर दूर के रिश्तेदार पिकअप वाहन से चोरी करने पहुंचे थे। घर के पूरे माहौल और जगह से परिचित होने के कारण अज्ञात चोर बनकर चोरी करने पहुंचे दूर के रिश्तेदारों ने सीसीटीवी कैमरों में चेहरे नहीं आ सके, इसके लिए पिकअप वाहन को सीसीटीवी कैमरों के सामने खड़ा कर दिया था। एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि पुलिस पड़ताल में चोरों की पिकअप वाहन ट्रेस हो गई और पुलिस चोरों तक पहुंच गई।
चार चोरों ने मिलकर की थी चोरी
पुलिस ने बताया कि चोरी करने वाले आरोपियों में महेन्द्र मेहता(37) पिता मिट्टूलाल मेहता निवासी वार्ड नं. 02 सरदार वल्लभ पटेल कालोनी रेहटी जिला सीहोर , दीपक मालवीय (32) पिता अशोक मालवीय निवासी वार्ड नं. 08 खेडा पति मंदिर हिरानिया औबेदुल्लागंज थाना औबेदुल्लागंज जिला रायसेन तथा अन्य 02 बाल अपचारी शामिल हैं। प्रकरण में संदेही महेन्द्र मेहता से बारीकी से पूछताछ करने पर घटना दिनाँक को दीपक मालवीय एवं अन्य 02 बाल अपचारी के साथ मिलकर फरियादी के घर में चोरी करना बताया। पुलिस ने चारों आरोपियों से चोरो से चोरी गये नकदी 12 लाख 08 हजार रुपए एवं सोने-चांदी के जेवरात व सिक्के कीमती लगभग 22 लाख 29 हजार रुपए कुल 34 लाख 37 हजार रुपए का सामान बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त पिकअप ,मोटर सायकिल एवं हथोडी को जब्त की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।