{"_id":"67ab2280ea1260670803d2db","slug":"video-ayodhya-chhaha-maraca-sa-ayathhaya-ma-haga-sata-thavasaya-ma-kamakhaya-thhama-mahatasava","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: छह मार्च से अयोध्या में होगा सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: छह मार्च से अयोध्या में होगा सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव
रामनगरी के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में गोमती नदी के तट पर घने जंगलों में विराजमान मां कामाख्या के दरबार में सात दिवसीय मां कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। महोत्सव को भव्य स्वरूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। रुदौली के भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कामाख्या भवानी गेस्ट हाउस में महोत्सव का पोस्टर जारी किया। यहां पर आयोजित प्रेसवार्ता में विधायक ने बताया कि छह मार्च से 12 मार्च तक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
इस महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया जाएगा। महोत्सव के सभी कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किए जाएंगे। इस महोत्सव में धर्म, कला, संस्कृति और संगीत परंपराओं का समागम होगा। धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही विचार विमर्श के सत्र भी आयोजित होंगे।
विधायक ने बताया कि धार्मिक व आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र बन रहे कामाख्या धाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई पहचान दी है। इस महोत्सव में कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। विधायक ने बताया कि इस क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा देने के साथ यहां पर विकास की दर्जनों योजनाएं मूर्त रूप ले चुकी हैं। जिले का पहला जैविक पार्क जहां निर्माणाधीन है तो वहीं बस अड्डा निर्माण की प्रक्रिया चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।