Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Alwar News
›
Alwar: Cow catcher becomes a hazard, woman's foot stuck at district hospital gate, previous accidents reported
{"_id":"67ab28d28695258e1902dfad","slug":"womans-leg-stuck-in-cow-catcher-installed-at-hospital-gate-alwar-news-c-1-1-noi1339-2615937-2025-02-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alwar: काऊ केचर बना मुसीबत, जिला अस्पताल के गेट पर महिला का पैर फंसा, पहले भी हो चुके हैं हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: काऊ केचर बना मुसीबत, जिला अस्पताल के गेट पर महिला का पैर फंसा, पहले भी हो चुके हैं हादसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 04:31 PM IST
Link Copied
राजीव गांधी राजकीय सामान्य चिकित्सालय के गेट पर बना काऊ केचर आम जनता के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। आज दोपहर को एक महिला का पैर इस लोहे के जाल में फंस गया, जिससे उसे काफी परेशानी झेलनी पड़ी। मौके पर जुटी भीड़ और अस्पताल प्रशासन के प्रयासों से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला का पैर सुरक्षित बाहर निकाला गया।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टोड़ा से एक महिला अपनी बेटी के साथ दवा लेने अस्पताल पहुंची थी। जैसे ही वह अस्पताल के गेट पर पहुंची, वैसे ही उसका पैर काऊ केचर में फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान मौके पर पहुंचे और महिला का पैर निकालने की कोशिश की। अस्पताल में मौजूद लोगों ने भी काफी प्रयास किए, लेकिन पैर बाहर नहीं निकला। आखिरकार लोहे की जाली को काटकर महिला का पैर सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत ट्रॉमा वार्ड में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जिला अस्पताल के गेट पर बने इस काऊ केचर में पहले भी दो लोगों के पैर इस जाल में फंस चुके हैं लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अब तक इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया।
मामले को लेकर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील चौहान ने कहा कि जहां पर गैप ज्यादा है, वहां सरिया लगाकर गैप को भर दिया जाएगा और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।