Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
VIDEO : In Jogindernagar flowers rained on the procession taken out in royal style with drums, the city was immersed in devotion
{"_id":"67ab2d1fcfe7e88a2a0dd285","slug":"video-in-jogindernagar-flowers-rained-on-the-procession-taken-out-in-royal-style-with-drums-the-city-was-immersed-in-devotion","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : जोगिंद्रनगर में ढोल नगाड़ों के साथ शाही अंदाज में निकाली शोभायात्रा पर फूलों की बारिश, भक्ति रस में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : जोगिंद्रनगर में ढोल नगाड़ों के साथ शाही अंदाज में निकाली शोभायात्रा पर फूलों की बारिश, भक्ति रस में डूबा शहर
गुरु रविदास की जयंती पर मंडी के जोगिंद्रनगर में ढोल नगाड़ों के साथ शाही अंदाज में निकली शोभा यात्रा से शहर भक्ति रस में डूब गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सैंकड़ों अनुयायियों ने एक साथ शोभायात्रा में हिस्सा लेकर गुरू रविदास की महिमा का गुणगान किया। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गरोडू स्थित गुरू रविदास मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा बस अड्डा परिसर, पठानकोट व पुलिस थाना चोक से होकर गुरूद्वारा परिसर तक जब पहुंची तो स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। भजन कीर्तन करते हुए शहर की परिक्रमा के दौरान विभिन्न चोराहों पर ढोल पर नाचते हुए चल रहे संगत ने आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया। शोभायात्रा में शामिल सेवानिवृत तहसीलदार पूर्ण चंद कोंडल, जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया, सुरेंद्र भाटिया, तेज सिंह ने बताया कि नेकी की राह दिखाने वाले संत रविदास सभी धर्मों के अनुयायियों के प्रेरणा स्त्रोत भी रहे हैं। उनकी 648वीं जयंति पर ढेलू, सेरी, आरठी, हराबाग और गरोडू स्थित मंदिरों में भजन कीर्तन के साथ उनकी महिमा का गुणगान किया गया है। कहा कि आज बुधवार को इन सभी धार्मिक स्थलों में विशेष भंडारों की व्यवस्था भी की जाएगी। पूजा अर्चना के लिए पहुंचने वाले अनुयायियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी आयोजक समिति द्वारा की गई है। मंगलवार को जोगिंद्रनगर शहर में श्री गुरू रविदास जयंति के उपलक्ष्य पर शहर में निकली भव्य शोभायात्रा के दौरान हाईवे जाम की समस्या भी जब पेश आई तो शोभायात्रा में मौजूद संगत के प्रमुखों ने खुद यातायात को व्यवस्थित करने के लिए भी अहम जिम्मेवारी निभाई। हालांकि शोभायात्रा में शामिल सैंकड़ों अनुयायियों की भीड़ और झांकियों के काफिले को देखते हुए भारी पुलिस बल भी हाईवे की सड़कों में तैनात रहा। लेकिन वाहनों की अधिक आवाजाही के चलते शहर भर में जाम भी देर शाम तक लगता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।