{"_id":"67ab2279a7b1d3254409d388","slug":"video-raebareli-hafata-sasatama-jama-sa-rayabral-halkana-lkhanauu-oura-paratapagaugdhha-sama-taka-haiiva-para-raga-raha-vahana","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Raebareli: हॉफता सिस्टम, जाम से रायबरेली हलकान, लखनऊ और प्रतापगढ़ सीमा तक हाईवे पर रेंग रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Raebareli: हॉफता सिस्टम, जाम से रायबरेली हलकान, लखनऊ और प्रतापगढ़ सीमा तक हाईवे पर रेंग रहे वाहन
महाकुंभ में श्रद्वालुओं का रेला उमड़ने से यातायात सिस्टम हांफ रहा है। हालात ये हैं कि जिले के 90 किमी. सफर को तय करने में पांच घंटे लग रहे हैं। वाहनों की रफ्तार थम सी गई है। वाहन रेंग रहे हैं तो जाम में फंसे श्रद्वालुओं का पसीना छूट रहा है।
हाईवे पर ट्रैफिक कंट्रोल न होने के कारण शहर में जाम लगने से आम जनता भी बेहाल है। बावजूद व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी हैं। रायबरेली से होकर रायबरेली के अलावा लखनऊ, सुल्तानपुर, बाराबंकी, अमेठी के लाखों श्रद्वालु महाकुंभ के लिए आवागमन कर रहे हैं।
महाकुंभ में हुए हादसे के चलते कुछ दिन तो श्रद्वालुओं की कमी से वाहनों का आवागमन सुगम हो गया था। इधर, फिर से महाकुंभ जाने के लिए श्रद्वालुओं की संख्या अचानक बढ़ गई है। इस वजह से खासकर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जाम का झाम बढ़ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।