{"_id":"6ad4c92c59b712a7a9090d53","slug":"weather-took-turn-in-evening-sudden-heavy-rain-increasing-cold-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4847164-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"खंडवा में मौसम ने ली करवट: अचानक हुई तेज बारिश से बढ़ी ठंडक, किसानों की चिंता बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा में मौसम ने ली करवट: अचानक हुई तेज बारिश से बढ़ी ठंडक, किसानों की चिंता बरकरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:28 PM IST
Link Copied
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में शनिवार देर शाम से मौसम ने अचानक करवट ले ली। आसमान में छाए काले बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश ने शहर के मौसम में ठंडक घोल दी। पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से अब लोगों को राहत मिली है। इस बारिश के बाद शहर का मौसम सुहाना हो गया है ।
गर्मी से मिली राहत
खंडवा में देर शाम हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में थोड़ी परेशानी जरूर हुई, लेकिन ठंडी हवाओं ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। हवा में घुली धूल और प्रदूषण भी बारिश के बाद कम हो गया है। शहर के पार्कों और खेतों में लगे पेड़-पौधों को भी इस बारिश से नई नमी मिली है, जिससे हरियाली लौटने की उम्मीद है।
किसानों के लिए बनी चिंता
जहां शहरवासियों के लिए यह बारिश राहत लेकर आई है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के लिए यह चिंता का कारण बन गई है। जिले के कई गांवों में सोयाबीन, कपास और मक्का की फसल या तो खेतों में खड़ी है या कटाई के बाद खुले में रखी हुई है। अचानक हुई बारिश से कटी हुई फसल के भीगने और खराब होने का खतरा बढ़ गया है। खेतों में खड़ी फसलों में भी नमी से फंगस और कीट लगने की आशंका है।
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
अचानक बदले मौसम के बाद हुई तेज बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गयी हैं । उनका कहना है कि अगर एक-दो दिन और इसी तह से बारिश होती है तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल किसान अपनी उपज को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।