सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   An insect found in food served at girls hostel 6 students fell ill investigation team formed Khandwa

Khandwa: गर्ल्स हॉस्टल के खाने में निकला कीड़ा, 6 छात्राएं हुईं बीमार, जांच टीम का हुआ गठन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 15 Jan 2026 10:06 PM IST
An insect found in food served at girls hostel 6 students fell ill investigation team formed Khandwa

खंडवा: शहर के एक शासकीय कन्या छात्रावास में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। मोघट थाना क्षेत्र स्थित सीनियर जनजाति बालिका छात्रावास में छात्राओं को परोसे गए भोजन में इल्ली जैसा कई पैरों वाला कीड़ा निकलने का आरोप है। दूषित भोजन करने से 5 से 6 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उल्टी और घबराहट की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वार्डन पर छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप
छात्राओं ने छात्रावास की अधीक्षिका रेखा प्रजापति पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि उन्हें सड़ा-गला और कीड़े मिला भोजन परोसा गया। आरोप है कि कम से कम पांच छात्राओं की थालियों में करीब तीन इंच लंबी इल्लियां पाई गईं। भोजन करने के बाद कई छात्राओं को उल्टियां शुरू हो गईं, जिसके बाद अधीक्षिका उन्हें अस्पताल लेकर गईं, लेकिन आधे घंटे के भीतर ही उन्हें डिस्चार्ज कर वापस छात्रावास ले आईं। यह पूरा मामला सोमवार का बताया जा रहा है।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन
घटना से आक्रोशित छात्राएं शाम करीब 5 बजे पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं। उस समय जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता के बैठक में व्यस्त होने की सूचना मिलने पर छात्राएं उनके कक्ष के बाहर जमीन पर बैठकर नारेबाजी करने लगीं। इस दौरान जनजातीय कार्य विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे कलेक्टर से मिलने की मांग पर अड़ी रहीं। करीब एक घंटे तक प्रदर्शन के बाद जब कलेक्टर नहीं पहुंचे, तो छात्राएं सभागार की ओर बढ़ गईं। स्थिति को संभालने के लिए अपर कलेक्टर सृष्टि देशमुख मौके पर पहुंचीं और छात्राओं की समस्याएं सुनीं।

जांच समिति गठित, मामला दबाने के आरोप
बताया जा रहा है कि सुबह भोजन में कीड़ा मिलने के बावजूद छात्राओं को वही खाना खाने के लिए मजबूर किया गया। बाद में जानकारी सामने आने पर कई छात्राएं घबरा गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की जानकारी जिला प्रशासन तक पहुंचने के बाद एडीएम सृष्टि गौड़ा के निर्देशन में जांच समिति गठित की गई है। छात्राओं का आरोप है कि मामला दबाने के लिए छात्रावास अधीक्षिका ने हाल ही में नियुक्त रसोइया से छात्राओं के सामने पैर पकड़कर माफी मंगवाई, ताकि घटना को रफा-दफा किया जा सके।

ये भी पढ़ें: अवैध पिस्टल और कारतूस बेचने बाले पांच तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, चंबल में इस तरह खपाते थे हथियार

प्रशासन का बयान
इस मामले में अपर कलेक्टर के.आर. बड़ोले ने बताया कि जनजातीय कार्य विभाग के एक छात्रावास में भोजन में कीड़ा निकलने और कुछ छात्राओं की तबीयत खराब होने की सूचना मिली है। उप संचालक जनजातीय कार्य विभाग के माध्यम से जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

MP: सागौन की अवैध तस्करी पर बड़ा एक्शन, कार जब्त लेकिन आरोपी फरार; किसके इसारे पर यहां कट रहे जंगल?

15 Jan 2026

Sirmour: मेडिकल कॉलेज के पास बांटा कढ़ी-चावल का प्रसाद

15 Jan 2026

फतेहाबाद: नगर परिषद ने ठेका बढ़ाने से किया इंकार, 6 माह के लिए लगेगा टेंडर

15 Jan 2026

कानपुर: धीरज डीन ने साझा किया 2030 के भारत का आर्थिक खाका

15 Jan 2026

जयसिंह बोले- मुख्यमंत्री शगुन योजना में मिलने वाली राशि नहीं मिल रही, लाभार्थी परेशान

15 Jan 2026
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड पर अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने किया आगाह

15 Jan 2026

भिवानी: डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू ने मादक पदार्थ तस्करी मामले में दो आरोपी किए गिरफ्तार

15 Jan 2026
विज्ञापन

बहादुरगढ़: सेक्टर दो मोड़ का तिरंगा चौक के नाम से होगा सौंदर्यीकरण, 30 लाख की आएगी लागत

कानपुर: राम-भरत मिलाप प्रसंग सुन छलकीं श्रद्धालुओं की आंखें, भाई के प्रति त्याग को बताया समाज का आदर्श

15 Jan 2026

माता मनसा देवी राजकीय संस्कृत महाविद्यालय में मांगों को लेकर छात्र धरने पर बैठे

15 Jan 2026

ड्रोन कैमरे से तेदुएं पर की जा रही निगरानी

15 Jan 2026

यमुनानगर: बाइक सवार तीन किशोरों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक गंभीर घायल

15 Jan 2026

MP News: दो युवतियों ने रचाई शादी, समलैंगिक प्रेम बना चर्चा का विषय; परिजनों का हंगामा पुलिस ने संभाला मोर्चा

15 Jan 2026

कानपुर में नारी शक्ति का उत्सव: महापौर प्रमिला पांडेय ने किया स्त्री शक्ति समृद्धि कार्यक्रम का शुभारंभ

15 Jan 2026

कानपुर अमर उजाला स्त्री शक्ति समृद्धि: महापौर ने महिलाओं को समझाया निवेश का गणित

15 Jan 2026

सोनीपत: अंत्योदय मेले में 700 लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ

15 Jan 2026

झाकड़ी और सनारसा स्कूल में आपदा सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित

15 Jan 2026

मोगा के तख्तूपुरा में माघी मेले पर अकाली दल की कॉन्फ्रेंस, सुखबीर बादल ने किया संबोधित

15 Jan 2026

फरीदाबाद: पूर्व मंत्री के घर ED की रेड, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध

15 Jan 2026

Kota News : मकर संक्रांति की खुशियां मातम में बदली, चाइनीज मांझे ने ली मासूम की बलि

15 Jan 2026

जींद: ब्राह्मणवास गांव के पास ट्रैक्टर चालकों की बैठक, आरटीओ की कार्रवाई पर जताया रोष

15 Jan 2026

कानपुर: बीच सड़क ट्रक छोड़कर चालक फरार, लगा लंबा जाम…गाड़ियों के पहिए थमे

15 Jan 2026

कानपुर: सपा ने पुलिस की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, विधायक के वायरल वीडियो पर संज्ञान लेने की मांग

15 Jan 2026

कानपुर: गोवंश अवशेष मामले में पुलिसिया कार्रवाई से असंतोष, विहिप और विधायक ने दी उग्र प्रदर्शन की चेतावनी

15 Jan 2026

Video: ईरान में बसे अपनों से नहीं हो पा रहा नियमित संपर्क, इंटरनेट सेवा बंद होने से आ रही समस्या

15 Jan 2026

लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी भयंकर आग, तीन लोग झुलसे

15 Jan 2026

सिरमौर के तलांगना गांव में भीषण अग्निकांड, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, डीसी व एसपी ने किया घटनास्थल का दाैरा

15 Jan 2026

Bijnor: अफजलगढ़ में निजी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, चार सवारियां बाल-बाल बचीं

15 Jan 2026

VIDEO: चोरों ने रात के अंधेरे में ग्राम प्रधान सहित पांच घरों को बनाया निशाना, लाखों की नकदी व जेवर चोरी

15 Jan 2026

मुक्तसर में लगी पशु मंडी, बिक्री के लिए आया दो करोड़ का घोड़ा

15 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed