फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Youth's body found in Scorpio; signs of assault spark alarm... suspicion of gang war.

एमपी: मुरैना में स्कॉर्पियो के अंदर मिला युवक का शव, शरीर पर मारपीट के निशान; हत्या की आशंका

Wed, 07 Oct 2026 03:29 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: मुरैना ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 03:29 PM IST
Youth's body found in Scorpio; signs of assault spark alarm... suspicion of gang war.
मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में बांसी नहर की पुलिया पर लावारिस हालत में खड़ी स्कॉर्पियो के अंदर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने गाड़ी के अंदर शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बागचीनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक की पहचान 40 वर्षीय धारा पचौरी, निवासी सांटा गांव के रूप में हुई है। घटनास्थल मृतक के गांव से करीब दो किलोमीटर की दूरी पर बताया जा रहा है। युवक का शव स्कॉर्पियो के अंदर मिलने और उसके शरीर पर मारपीट के निशान पाए जाने से मामला संदिग्ध हो गया है।

परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के भाई का आरोप है कि युवक के साथ मारपीट की गई और उसके पास मौजूद मोबाइल फोन, घड़ी और रुपए भी गायब हैं। परिजनों ने मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतक का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। इसके चलते पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और आपराधिक गिरोह से जुड़े संभावित विवाद समेत कई एंगल से जांच कर रही है। हालांकि, फिलहाल पुलिस ने हत्या या गैंगवार की आशंका की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पढे़ं:  अनूपपुर में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से टकराई बाइक, 22 वर्षीय युवक की मौत

घटना के बाद पुलिस ने मौके को सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मृतक स्कॉर्पियो तक कैसे पहुंचा, उसके साथ कौन लोग थे और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा मृतक के मोबाइल फोन और उसके संपर्क में रहे लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले युवक किन लोगों के संपर्क में था और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

काशी पहुंचे 500 वडनगर यात्री, पंकज चौधरी ने किया स्वागत

07 Oct 2026

काशी में 500 सेवा संकल्प यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत

07 Oct 2026

चंबा के साच पास में बर्फबारी से रास्ता बंद, पांगी घाटी का संपर्क कटा; 5-6 इंच जमी बर्फ

07 Oct 2026

मंडी-पधर हाईवे पर बरसात से उभरे जलस्त्रोतों को मिलेगी राह, 5-6 जगह शुरू हुआ चैनलाइजेशन का काम

07 Oct 2026

संपूर्णानंद में 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर

07 Oct 2026

दमोह: मतदाता सूची विवाद पर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, डेढ़ घंटे चला ड्रामा, पुतला दहन पर पुलिस से खींचतान

07 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: ट्रक बिजली के खंभों से टकराया, प्रभावित हुई बिजली, बड़ी दुर्घटना बची

07 Oct 2026

VIDEO: संत गाडगे प्रेक्षागृह में अवध संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

07 Oct 2026

वडनगर से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का होगा भव्य स्वागत

07 Oct 2026

यमुनोत्री हाईवे पर पाली गाड़ से जानकीचट्टी तक आवाजाही बहाल, सारी गाड़ के पास अभी बंद

07 Oct 2026

उज्जैन: भांग से शृंगार कर श्री गणेश के रूप में सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य दर्शन, जानें आरती का समय

07 Oct 2026

भावना क्लार्क्स इन होटल के पास खोखों में लगी भीषण आग

07 Oct 2026

मामूली कहासुनी के बाद बैंसी में व्यक्ति को चाकू मारा, हालत गंभीर

07 Oct 2026

देहरादून: एमबीबीएस फर्जीवाड़े को लेकर समाजसेवी प्रदीप बहुगुणा ने उठाए सवाल

07 Oct 2026

मसूरी: पांडवाज की प्रस्तुतियों ने शरदोत्सव की शाम को बनाया यादगार

07 Oct 2026

Meerut: एमडीए की दीवार पर लिखा "यहां थूकना मना है", वहीं गुटखों की पीक से रंग दी पूरी दीवार

07 Oct 2026

मेरठ: व्यापारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर दिया ज्ञापन

06 Oct 2026

मेरठ: मोहम्मद अकरम रज़ा ने एमएलसी स्नातक निर्वाचन के लिए किया नामांकन

06 Oct 2026

मेरठ: तीरंदाज नीरज चौहान को एशियाई खेल में पदक जीतने पर सम्मानित किया

06 Oct 2026

मेरठ: जली कोठी कोठी के वासियों ने लगाए अवैध रूप से दुकानें बनाने के आरोप

06 Oct 2026

मेरठ: टीपी नगर थाने से बागपत रोड वाला रास्ता बंद, सड़क निर्माण चल रहा

06 Oct 2026

कानपुर: डीसीपी ट्रैफिक ने एसी और स्लीपर बसों का जायजा लिया

06 Oct 2026

कानपुर: सपाइयों ने धरना-प्रदर्शन किया, पुतला फूंकने से रोकने पर पुलिस से भिड़े

06 Oct 2026

सहपऊ के गांव नगला सुखराम के आंगनबाड़ी केंद्र पर लगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

06 Oct 2026

होके नीले पर सवार, खाटू नगरी से आया है कोई जादूगर भजन पर झूमे श्रद्धालु।

06 Oct 2026

हादसा: हरदा-बैतूल हाईवे पर नमकीन से भरे कंटेनर में लगी भीषण आग, पूरा माल जलकर राख; दूर से दिख रही थीं लपटें

06 Oct 2026

मांगों को लेकर आशा वर्कर का सीएचसी में प्रदर्शन

06 Oct 2026

हाथरस में सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

06 Oct 2026

ऊना: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में युकां ने किया प्रदर्शन

06 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed