{"_id":"6ac5c08ac355911db80eecbf","slug":"video-video-saltanapara-ma-bhashhanae-hathasa-taraka-ma-pachha-sa-ghasa-arataga-kara-tana-yavaka-ka-mata-tana-gabhara-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सुल्तानपुर में भीषण हादसा: ट्रक में पीछे से घुसी अर्टिगा कार, तीन युवकों की मौत, तीन गंभीर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह करीब सवा पांच बजे तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने पहले कुमारगंज अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर वहां से तीनों को मेडिकल कॉलेज दर्शननगर रेफर कर दिया गया।
हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के सुखबड़ेरी के पास हुआ। अर्टिगा में छह लोग सवार थे और सभी लखनऊ से देवरिया जा रहे थे। मृतकों की पहचान देवरिया निवासी नित्या प्रजापति (22), इरफान अंसारी (20) और अनिकेत (24) के रूप में हुई है।
घायलों में देवरिया के लार थाना क्षेत्र के लखौरा निवासी आनंद यादव (23), तैयर बुजुर्ग निवासी राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जमुनी निवासी जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।
घायल जयंतो शर्मा ने बताया कि वह टेनिस खिलाड़ी हैं। सभी लोग लखनऊ में खेलकर देवरिया लौट रहे थे। यात्रा के दौरान कार में सवार सभी लोग नींद में थे, इसी दौरान हादसा हो गया। उन्हें दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। अज्ञात ट्रक की तलाश की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।