सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   the accused took a dhaba owner away on a motorcycle and shot him in the head at a deserted culvert In Sohagpur

Narmadapuram: चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, ढाबा संचालक की गोली मारकर हत्या; दोस्ती के भरोसे बुलाया था

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 06:04 PM IST
the accused took a dhaba owner away on a motorcycle and shot him in the head at a deserted culvert In Sohagpur

नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर क्षेत्र में हुए राजपूत ढाबा संचालक हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या किसी अजनबी ने नहीं, बल्कि मृतक के परिचित ने की। चरित्र को लेकर उपजे शक ने एक युवक को इतना अंधा बना दिया कि उसने सुनसान नहर पुलिया पर अपने ही परिचित की गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, शोभापुर निवासी 28 वर्षीय सचिन पुर्विया उर्फ राजपूत, जो एक ढाबा संचालक था, का शव पांजरा रोड स्थित रानी पिपरिया नहर पुलिया के पास मिला था। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के भाई राजू उर्फ राजकुमार पुर्विया की शिकायत पर सोहागपुर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

पढ़ें: दूषित पानी पर भड़का जनाक्रोश, यूथ कांग्रेस ने किया नगर पालिका का घेराव; सीएमओ कक्ष का गेट टूटा

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित कर तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन, कॉल डिटेल और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस की जांच बुधनी के होलीपुरा निवासी विवेक गुर्जर तक पहुंची। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी को मृतक के चरित्र को लेकर संदेह था। यही शक धीरे-धीरे उसके मन में नफरत और बदले की भावना में बदल गया। आरोपी ने पहले सचिन को विश्वास में लिया और बाइक पर बैठाकर रानी पिपरिया नहर पुलिया के सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसने देशी पिस्टल से सचिन के सिर में बेहद करीब से गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्टल, टीवीएस मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Delhi: सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव जी की शहादत को याद कर मनाया गया शहीदी दिवस

18 Jun 2026

Faridabad: आईटीआई और कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक करें आवेदन

18 Jun 2026

Sawai Madhopur News: करौली-सवाई माधोपुर के किसानों से होगी चर्चा, पानी छोड़ने पर बनेगी सहमति

18 Jun 2026

GDA समाधान दिवस, वीसी संग OSD व अन्य अधिकारियों ने सुनीं फरियाद

18 Jun 2026

NCTE की TET अधिसूचना के विरोध में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सदस्य सड़कों पर

18 Jun 2026
विज्ञापन

किशोरियों के बीच से छात्रा को उठा ले गया युवक, खेत में मिला शव

18 Jun 2026

Shimla: शहीदी गुरु पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित शब्द कीर्तन

18 Jun 2026
विज्ञापन

Mandi: 18 जून को बंद रहेगा माता बगलामुखी रोपवे, रखरखाव के लिए रोकी सेवा

18 Jun 2026

फिरोजपुर में हुसैनीवाला बार्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला

हलवारा में गैबी पुल का बांध टूटा, सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न

18 Jun 2026

फिरोजपुर एएनटीएफ व बीएसएफ ने एक किलो 904 ग्राम हेरोइन संग तीन तस्कर पकड़े

अलीगढ़ के हरिओम नगर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, कारोबारी का धुएं से घुटा दम

18 Jun 2026

Kullu: नगर परिषद कुल्लू में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया शुरू, 10 पार्षदों ने डाली वोटिंग की नींव

18 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, नहीं हुई पहचान

18 Jun 2026

VIDEO: बदायूं में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक युवक की मौत, कई झुलसे

18 Jun 2026

बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, गर्द-सिर पर किया हमला

18 Jun 2026

दमोह कोर्ट में टली बड़ी वारदात! गवाही देने पहुंचे आरोपियों से पिस्टल-चाकू बरामद; 10 से ज्यादा संदिग्ध पकड़े गए

18 Jun 2026

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 16 वर्षीय अनुरोग की मौत- घर पर पसरा मातम

18 Jun 2026

चौपाल में अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

18 Jun 2026

डुमरियागंज मार्ग पर अधेड़ का हत्या कर फेंका गया शव मिला, शरीर पर थे चोट के निशान

18 Jun 2026

जालंधर के शेर मनप्रीत सिंह 413वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल बने भारत के सबसे अनुभवी हॉकी खिलाड़ी

18 Jun 2026

होशियारपुर में शायर डॉ. बशीर बद्र की याद में दिव्यांग महफिल-ए-गजल व मुशायरे का आयोजन

VIDEO: बरेका गोल्फ कोर्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

18 Jun 2026

कानपुर: प्राकृतिक खेती की टिप्स लेने के लिए सीएसए में उमड़े किसान

18 Jun 2026

सुनील चौधरी हत्या में हाथरस पुलिस ने फरार सुखवीर फौजी पर किया 25 हजार का इनाम घोषित

18 Jun 2026

खालसा एड के प्रयासों से लेबनान में फंसे पांच पंजाबी युवकों की वतन वापसी

18 Jun 2026

Noida: भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे मरम्मत कार्य से लगा लंबा जाम

18 Jun 2026

Delhi: भाजपा का तीन दिवसीय घर-घर संपर्क अभियान, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने की शुरुआत

18 Jun 2026

VIDEO: बरेली में अर्जुन हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

18 Jun 2026

हांसी के गांव चानौत के ग्रामीणों को धरने से उठाने का प्रयास, कैबिनेट मंत्री गंगवा व धरना कमेटी के बीच वार्ता विफल

18 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed