{"_id":"678391876ab42154a30cc912","slug":"debris-fell-on-workers-working-in-a-power-plant-one-worker-died-neemuch-news-c-1-1-noi1351-2512381-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: पावर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा मलबा, एक मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: पावर प्लांट में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा मलबा, एक मजदूर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Sun, 12 Jan 2025 03:48 PM IST
Link Copied
नीमच जिले में स्थित ग्रीनको प्राइवेट लिमिटेड पावर प्लांट में टनल में कम करने के दौरान टनल के ऊपर हिस्से से गिरे मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई, वहीं एक मजदूर घायल हो गया। इसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में पावर प्लांट के अधिकारियों से जानकारी एकत्रित कर रही है।
नीमच जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र के खिमला गांव में निर्माणाधीन विद्युत पावर प्लांट की टनल में शनिवार दोपहर मजदूर काम कर रहे थे। उसी दौरान टनल के ऊपरी हिस्से से मजदूरों पर मलबा गिर गया। मलबा गिरने से राज ओरोन (32) निवासी जलपाईगुड़ी के नागर आता पश्चिम बंगाल सहित अन्य मजदूर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए नीमच के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में राजा ओरोन की मौत हो गई। अन्य घायल मजदूरों का इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय में कंपनी स्टाफ और साथी मजदूरों की मौजूदगी में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को मृतक के गृह नगर भेजा जाएगा। हादसे को लेकर कंपनी के अधिकारी मीडिया से बचते नजर आए।
रामपुरा थाना प्रभारी राधेश्याम दांगी ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है और कंपनी के जिम्मेदार लोगों के बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इस पावर प्लांट में पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें कई मजदूर घायल हुए और कुछ की मौत भी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।