सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam district has received 46 inches of rain so far

Ratlam News: रतलाम जिले में अब तक 46 इंच बारिश, कांग्रेस ने किसानों के साथ खराब फसलों के पुतले की अर्थी निकाली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Sat, 06 Sep 2025 05:42 PM IST
Ratlam district has received 46 inches of rain so far

रतलाम जिले में पिछले तीन सप्ताह से बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार रात व शनिवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक रतलाम शहर सहित जिले के कई क्षेत्रों में रुक-रुक कर रिमझिम व तेज बारिश होती रही। जिले में अब तक 46.02 इंच बारिश हो चुकी है। लगातार बारिश से खेतों पानी भर गया है और सोयाबीन की फसलें खराब हो रही हैं। इससे किसान परेशान है। कांग्रेस ने किसानों के साथ शनिवार दोपहर जिले के पिपलौदा नगर में सोयाबीन की खराब फसल के पुतले की अर्थी निकाली। पुतला खराब फसलों से बनाया गया था। नारेबाजी करते हुए वे पिपलौदा तहसील कार्यालय पहुंचे तथा वहां अर्थी का अंतिम संस्कार कर बीमा राशि व मुआवजा देने की मांग की।

इस वर्ष 1 जून 2025 से अब तक जिले की आठ तहसीलों में से सबसे ज्यादा 70.03 इंच बारिश सैलाना तहसील में हुई है। वहीं बारिश रावटी में 59.60, पिपलोदा तहसील में 52 इंच तथा रतलाम तहसील में 49.48 इंच बारिश हो चुकी है। जावरा में 48.30 इंच, बाजना में 37 इंच, आलोट 29.88 व ताल तहसील में सबसे कम 21.08 इंच ही बारिश हुई है। सैलाना तहसील में तो शुरू से ही बारिश ज्यादा हो रही है और शुरुआती मानसून में ही बारिश ज्यादा होने से करीब 50 प्रतिशत किसान तो बोवनी भी नहीं कर पाए। वहीं पिपलौदा, रतलाम, जावरा व रावटी तहसील में ज्यादा बारिश से सोयाबीन की फसलें खराब हो रही हैं। पिपलौदा क्षेत्र में खेतों में जलभराव के चलते फसलों को ज्यादा नुकसान होने की बात कही जा रही है। फसलों को नुकसान होने तथा पर्याप्त बीमा राशि नहीं मिलने से किसानों में रोष है। शनिवार दोपहर ब्लॉक कांग्रेस पिपलौदा द्वारा फसलों के खराब होने व बीमा नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया गया। 

ये भी पढ़ें- सीएम ने क्षतिग्रस्त फसलों के लिए 17500 किसानों के खातों में 20 करोड़ की राहत राशि ट्रांसफर की

जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह सोलंकी, जावरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष यूसुफ कड़पा, पिपलोदा जनपद अध्यक्ष योगेंद्रसिंह सोलंकी, पिपलोदा उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोहलाल शर्मा, पिपलोदा दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मंडलोई, किसान रईस मंसूरी, कैलाश शाह (ग्राम बड़ायला माताजी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व किसान बारिश में भीगते हुए पिपलोदा के झाला चौराहे पर एकत्र हुए तथा वहां से खराब फसलों की अर्थी व हाथों मे सोयाबीन की खराब फसल लेकर नारेबाजी व प्रदर्शन करते हुए पिपलौदा तहसील कार्यालय पहुंचे। किसानों को बीमा राशि व मुआवजा देने की मांग करते हुए अर्थी में आग लगाई गई।

किसान नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश भरावा ने अमर उजाला को बताया कि पिपलौदा क्षेत्र में ज्यादा बारिश से अधिकांश खेतों में सोयाबीन की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों को अभी 2021-22 की ही बीमा राशि दी गई है, वह भी पर्याप्त नहीं है। इस वर्ष फसलों को सर्वे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। किसान परेशान हैं तथा उन्हों काफी नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक भाजपा विधायक, सांसद भी किसानों की तकलीफ जानने नहीं पहुंचे हैं। किसानों को खराब फसलों की शीघ्र बीमा राशि व मुआवजा दिया जाए। इसे लेकर ही प्रदर्शन किया गया है। जल्द बीमा राशि व मुआवजा नहीं दिया गया तो जिले के किसानों के साथ जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- आवारा कुत्तों ने ली 13 साल की बच्ची की जान, घेरकर किया हमला; 'आदमखोर' उसे नोचते रहे, चीखती रही मासूम

रपट पर बहे युवक सुरक्षित निकले
जिले में नदी-नाले उफान पर आने से कई रास्तों की पुलियाओं व रपट के ऊपर से पानी बह रहा है। शुक्रवार रात खाचरोद मार्ग पर ग्राम जड़वासा की पुल तथा वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मलवासा पर पानी भर गया था। दोनों पुल के बीच कुछ लोग बीच में फंस थे। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा फंसे लोगों को बाहर निकाला था। वहीं शनिवार दोपहर हजनारा-कुशलगढ़ रोड पर रपट पर बह रहे पानी से निकलने के दौरान संतुलन बिगड़ने से दो युवक संतुलन बिगड़ने से बाइक सहित पानी में गिरकर बह गए थे, वे कुछ दुर अन्य लोगो की मदद से जाकर जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन बाइक रपट के नाले में नीचे बह कर चली गई। शुक्रवार रात को हुई तेज बारिश से रतलाम शहर की कई निचली बस्तियों, कई घरों व रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म चार की पटरियों पर भी पानी भर गया था। पटरियों पर पानी भरने से प्लेटफार्म चार पर आने वाली ट्रेनों को प्लेट फार्म नंबर पांच व छह पर डायवर्ट किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

हिंदू मॉडल इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर धूमधाम, उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान

06 Sep 2025

पैगंबर मोहम्मद साहब की यौमे विलादत पर निकले जुलूस में हर वर्ग के लोग हुए शामिल

06 Sep 2025

Meerut: सुशांत सिटी में छात्रों के बीच हुए विवाद में चली आधा दर्जन गोलियां

06 Sep 2025

Khandwa News: ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में हिंदू संगठनों का भगवा के अपमान का आरोप, विरोध के बाद मामला दर्ज

06 Sep 2025

झज्जर में गर्भपात की दवा बेचने के आरोप में मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, ब्लीडिंग होने पर अस्पताल पहुंची थी महिला

विज्ञापन

UP News: धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का दूसरा मदरसा भी अवैध, सदस्यों की तलाश में जुटी पुलिस

06 Sep 2025

भिवानी में कचरा प्वाइंट खत्म करने के लिए डीएमसी ने किया दौरा

06 Sep 2025
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ में कनीना नगर पालिका उप प्रधान पद चुनाव की प्रक्रिया शुरू, तीन बार स्थगित हुआ था उप प्रधान का चुनाव

Saharanpur: जिले में 43 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई प्रारंभिक पात्रता परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

06 Sep 2025

Muzaffarnagar: 22 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई पीईटी परीक्षा, सख्त चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

06 Sep 2025

Barwani News: मैडम के नाम पर रिश्वत मांगने के मामले में तत्कालीन सीईओ पर मामला दर्ज, 10 लाख मांगे थे

06 Sep 2025

Una: देवभूमि फाउंडेशन ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए भेजी सूखे और हरे चारे की खेप

06 Sep 2025

लखीमपुर खीरी में 20 लोगों से भरी नाव शारदा नदी में पलटी, पिता-पुत्री लापता

06 Sep 2025

हिसार के शिखरवीर प्रविन्त ने माउंट एल्ब्रुस पर फहराया देश का तिरंगा

06 Sep 2025

रोहतक में मौसम का मिजाज; कभी बादल, कभी धूप, उमस से लोग परेशान

06 Sep 2025

हिसार में जलभराव वाले एरिया में पानी निकासी के लिए जिला परिषद ने मंजूर किए 3 करोड़

06 Sep 2025

भिवानी में सीवर ओवरफ्लो होने से गली में भरा पानी, लोग परेशान

06 Sep 2025

बंगाणा: दंगल में हमीरपुर की पहलवान कृतिका ने जीता सबका दिल, सेमीफाइनल में रोपड़ के तरूण को हराया 

06 Sep 2025

मेरठ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: मवाना में मुठभेड़ के दौरान तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार, दो के पैरों में लगी गोली

06 Sep 2025

कानपुर के घाटमपुर में नशे की हालत में दूसरे गांव पहुंचे युवकों को ग्रामीणों ने जमकर पीटा

06 Sep 2025

फिरोजपुर में ज्यूडिशियल के अधिकारी राहत सामग्री व दवाइयां लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे

ऊना में फिर बरसे बादल, किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

06 Sep 2025

Udaipur: जिले में सवेरे से झमाझम जारी, भारी बारिश से नदी-नाले ऊफान पर, स्कूलों में छुट्टी, उदयसागर के गेट खोले

06 Sep 2025

कानपुर देहात में हाईवे पर स्कूल वाहन चालक का शव मिलने से मचा हड़कंप

06 Sep 2025

Saharanpur: गाली-गलौज होने पर तीन दोस्तों ने की थी कंवरसैन की हत्या

06 Sep 2025

डेंगू के मरीजों की बढ़ी संख्या, पहुंच रहे मरीज

06 Sep 2025

रोजाना रात के समय आसमान में ड्रोन उड़ते देख ग्रामीणों में दहशत

06 Sep 2025

प्राथमिक विद्यालय हरिबंधनपुर में लगाया एक पेड़ मां के नाम

06 Sep 2025

जागा प्रशासन, सड़क का शुरू हुआ निर्माण कार्य

06 Sep 2025

शिक्षक दिवस पर बच्चों ने गुरूजनों का सम्मान किया

06 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed