सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: Brutal Stone Murder Solved in 24 Hours: Rehti Police Arrest Main Accused With Shocking Confession

Sehore News: गाली-गलौज बनी वारदात की वजह, पत्थर से कुचलकर हत्या से फैली सनसनी ; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 04 Jan 2026 10:38 PM IST
Sehore news: Brutal Stone Murder Solved in 24 Hours: Rehti Police Arrest Main Accused With Shocking Confession

सीहोर जिले के रेहटी थाना अंतर्गत ग्राम ढाबा में 2 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे हुई हत्या की वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस मामले में फरियादी कमलेश करोंची की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर हत्या का खुलासा कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, कमलेश करोंची ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई रोहित करोंची पर राहुल उईके ने जंगल के पास पत्थर से सिर और मुंह पर जानलेवा हमला कर उसकी हत्या कर दी। हमला इतना नृशंस था कि रोहित करोंची की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन 3 जनवरी को पुलिस ने अपराध क्रमांक 12/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू किया। यह अंधा कत्ल पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

ये भी पढ़ें- Bhopal News: अस्पताल में युवक की मौत पर बवाल, सीपीआर देते हुए नर्स का वीडियो वायरल; जानें क्या है पूरा मामला?

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुख्य आरोपी राहुल उईके ग्राम चकल्दी में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही एसआई महेश सिंह धुर्वे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल उईके पिता भागचंद उईके, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम तजपुरा बताया।

गाली देने पर उतारा मौत के घाट

पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल उईके ने खुलासा किया कि मृतक रोहित करोंची ने उसे गंदी गालियां दी थीं, जिससे आक्रोश में आकर उसने जंगल के पास पड़े पत्थर से सिर और मुंह पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने अपने साथी मिथुन बारिवा के साथ मिलकर खून से सने जैकेट और पजामे को मरियाडो के जंगल में जला दिया, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। पुलिस ने आरोपी के बताए स्थान से जले हुए जैकेट के बटन और घटनास्थल से प्रयुक्त पत्थर बरामद कर विधिवत जप्त किए हैं।

पुलिस ने मुख्य आरोपी राहुल उईके के साथ उसके सहयोगी मिथुन बारिवा पिता बृजलाल बारिवा, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम मरियाडो को भी गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राजेश कहारे और एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि यह त्वरित कार्रवाई रेहटी पुलिस की सतर्कता और तत्परता का प्रमाण है। महज 24 घंटे में हत्या का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाना पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। फिलहाल दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने 50वीं बार किया रक्तदान, दीपेंद्र हुड्डा के जन्मदिन पर उचाना में हुआ आयोजन

04 Jan 2026

नांगल चौधरी से नारनौल तक 10 जनवरी को निकाली जाएगी अरावली पर्वतमाला बचाओ यात्रा

जींद में 39 साल बाद घर में पैदा हुई लड़की, परिवार ने किया कुआं पूजन

04 Jan 2026

प्लास्टिक मुक्त बहराइच के लिए एसपी व एएसपी ने साथियों संग की सफाई, थानों में चला स्वच्छता अभियान

04 Jan 2026

अलीगढ़ की श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी का शपथ ग्रहण समारोह

04 Jan 2026
विज्ञापन

Rudraprayag: राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर में स्वंयसेवियों ने किया बरसू गांव का भ्रमण

04 Jan 2026

अलीगढ़ की श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के प्रधान डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय से खास बातचीत

04 Jan 2026
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में अलीगढ़ की श्री बारहसैनी कॉलेज सोसाइटी के प्रधान डॉ. उमाशंकर वार्ष्णेय का अध्यक्षीय भाषण

04 Jan 2026

भिवानी में सावित्रीबाई फूले की जयंती पर 71 शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

04 Jan 2026

Sirmour: सुरेंद्र धर्मा बोले-पांवटा में अगले माह आयोजित होगा बहुजन भाईचारा सम्मेलन

04 Jan 2026

भिवानी के गांव तालू में लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर, 125 मरीजों का जांचा गया स्वास्थ्य

04 Jan 2026

Sirmour: शाही इमाम बोले- दिलों से नफरतें निकालकर आपसी भाईचारे को मजबूत कीजिए

04 Jan 2026

Rudraprayag: भाजपा ने किया कांग्रेस का पुतला दहन, कहा कांग्रेस कर रही जनता को गुमराह

04 Jan 2026

Haridwar: अंकिता हत्याकांड को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, पूर्व सीएम हरीश रावत भी हुए शामिल

04 Jan 2026

भिवानी में माकपा ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

04 Jan 2026

बल्लभगढ़ में मलेरना रोड पर ब्रेजा ने स्विफ्ट में मारी टक्कर

04 Jan 2026

कार का शीशा तोड़कर तीन लैपटॉप, आईफोन और नकदी चोरी

04 Jan 2026

बुलंदशहर पुलिस ने दिसंबर में गुम हुए 151 मोबाइल फोन किए बरामद

04 Jan 2026

Haridwar: कुंभ मेला क्षेत्र को गैर हिंदू प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किए जाने की मांग उठी, हिंदूवादी नेता और गंगा सभा ने की प्रेसवार्ता

04 Jan 2026

भिवानी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सड़कों पर उतरे गोरक्षक, रोहतक गेट पर किया प्रदर्शन

04 Jan 2026

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी बोले- भारत के निर्माण में योगदान करें आर्किटेक्ट

04 Jan 2026

वीरान नजर आने वाली बड़खल झील पर्यटकों से फिर गुलजार

04 Jan 2026

फायर विभाग के बेड़े में शामिल होंगे 104 मीटर ऊंचे प्लेटफार्म

04 Jan 2026

उमंग रंगमंच ने फरीदाबाद नगर निगम मुख्यालय के सामने चित्रकारी प्रतियोगिता की आयोजित

04 Jan 2026

कानपुर: बंद स्ट्रीट लाइटों ने बढ़ाई मुसीबत; पार्षद की बेरुखी से भड़के लोग

04 Jan 2026

Prayagraj Magh Mela : सुना था कोई दातून बेचकर करोड़पति बन गया तो हम भी बेचने चले आए

04 Jan 2026

Video: शाहजहांपुर में पीडीए जन जागरण साइकिल यात्री का स्वागत, सपा नेताओं ने पहनाईं फूल मालाएं

04 Jan 2026

बदायूं के उझानी में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर होगा आयोजन

04 Jan 2026

जात संप्रदाय में बंटने से सनातन धर्म कमजोर हो रहा: महेश योगी

04 Jan 2026

ई-रिक्शा चालकों की नहीं चलेगी मनमानी, एलर्ट हुआ एआरटीओ कार्यालय

04 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed