{"_id":"695a4ec0fe1b0df35901e28e","slug":"video-palsataka-makata-bharaica-ka-le-esapa-va-eesapa-na-sathaya-saga-ka-safaii-thana-ma-cal-savacachhata-abhayana-2026-01-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक मुक्त बहराइच के लिए एसपी व एएसपी ने साथियों संग की सफाई, थानों में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक मुक्त बहराइच के लिए एसपी व एएसपी ने साथियों संग की सफाई, थानों में चला स्वच्छता अभियान
बहराइच में रविवार सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक स्वच्छता की तस्वीर देखने को मिली, जब पुलिस अधीक्षक आरएन सिंह की अगुवाई में जनपद में प्लास्टिक सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एसपी और एएसपी स्वयं मैदान में उतरे और सहयोगियों के साथ झाड़ू उठाकर प्लास्टिक कचरा हटाया, जिससे लोगों में स्वच्छता को लेकर उत्साह देखने को मिला।
पुलिस अधीक्षक ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह और ईओ प्रमिता सिंह के साथ शहीद पार्क बहराइच तथा थाना कोतवाली नगर के पीछे स्थित आवासीय परिसर में पहुंचकर स्वयं श्रमदान किया और अभियान की कमान संभाली। स्वच्छता अभियान में थाना स्तर, पुलिस लाइन और विभिन्न कार्यालयों से गठित 84 टीमें एक साथ मैदान में उतरीं।
अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों, सड़कों, पार्कों और अन्य चिन्हित स्थानों पर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने श्रमदान कर प्लास्टिक अपशिष्ट की साफ-सफाई की। इस दौरान आमजन को स्वच्छता अपनाने, प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों से बचने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
इस मौके पर एसपी ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी बराबर की भागीदार है। स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए पुलिस, स्थानीय निकाय और आम नागरिकों की संयुक्त भागीदारी जरूरी है। सभी के सहयोग से ही प्लास्टिक मुक्त बहराइच का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।