सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore News: 12 shops burnt to ashes in a massive fire near Salkanpur temple

Sehore News: सलकनपुर मंदिर के पास भीषण आग, एक दर्जन दुकानें जलकर राख, ढाई घंटे में पाया गया काबू

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 05:52 PM IST
Sehore News: 12 shops burnt to ashes in a massive fire near Salkanpur temple
जिले के रेहटी के पास स्थित सलकनपुर में प्रसिद्ध मां विजयासन देवी धाम के पास बुधवार सुबह बड़ी आग लग गई। जानकारी लगते ही अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गईं। करीब ढाई घंटे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में लाखों रुपये का नुकसान बताया गया है।

जानकारी के अनुसार सलकनपुर मंदिर के ऊपर रास्ते पर स्थित बुधवार सुबह 8:30 के करीब दुकानों में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण दुकानों के बाहर पड़ा कचरा और शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते एक दर्जन दुकानों में आग फैल गई। विजयासन देवी धाम के पास दुकानों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने अपने-अपने साधनों से आग पर काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे।

देवलोक के निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकरों से बुझाई आग स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह दुकानों में आग जैसे ही लगी सभी दुकानदार मंदिर पहुंच गए और मंदिर पर चल रहे देवलोक के निर्माण कार्य में लगे पानी के टैंकर और फ्लोरी में पानी भरकर बुलाया और दुकानदारों ने प्लास्टिक के कुप्पों से आग बुझाई। मंदिर की चढ़ाई ज्यादा होने की वजह से फायर ब्रिगेड देर से पहुंची।
स्थानीय व्यापारी अरविंद मालवीय एवं पंकज शर्मा ने बताया कि आग तेजी से फैल रही थी। दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए करीब ढाई घंटे में आग पर काबू पाया। अगर, आग को बुझाया नहीं गया होता तो लगभग सभी दुकानें आग में राख हो जाती। आग इतनी उग्र थी कि रोड क्रॉस करके सामने वाली लाइन के पर्दे, बैनर और मेट भी आग में झुलस गए। मौके पर पहुंचे एसडीएम दिनेश तोमर, एसडीओपी बुदनी रवि शर्मा, तहसीलदार भूपेंद्र कैलाशिया, थाना प्रभारी राजेश कहारे, सलकनपुर चौकी प्रभारी भावना यादव, मंदिर ट्रस्ट सचिव रामकिशोर दुबे सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना का मौका मुआयना किया। वही, पुलिस आग लगने के कारण की जांच कर रही है। फिलहाल कारण अज्ञात है।

एक दर्जन दुकानें पूरी तरह राख, आग लगने से लाखों का नुकसान
आगजनी में एक दर्जन दुकानों का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। हालांकि नुकसान का सही आंकलन नहीं हो पाया है। इस आगजनी की घटना में सलकनपुर मंदिर पहाड़ी पर जिनकी दुकानों में आग लगी है, उनमें अभिलाषा नाविक, अखिलेश गोयल, राकेश रघुवंशी, मधु मालवीय, मंजू राठौर, विजय यादव, महेश केवट, जितेंद्र चौहान, राकेश गौड़, हेम नारायण वर्मा सहित अन्य नाम शामिल हैं। दुकानदारों के माने तो आगजनी ने उन्हें सड़कों पर ला दिया है। दुकान से ही उनकी रोजी-रोटी चलती थी। दुकानदारों ने सरकार से राहत राशि की मांग की है।

अक्सर होती रहती है आगजनी, सलकनपुर धाम पर हो फायर ब्रिगेड की व्यवस्था
देवीधाम सलकनपुर में दुकानों में आग लगने की घटना पहली नहीं है। आगजनी की घटना अक्सर हो जाती है जिसमें दुकानदारों का लाखों का नुकसान हो जाता है। बताया जाता है कि 2008 में सलकनपुर मंदिर के पास भेरू घाटी पर शॉर्टसर्किट से लगभग 40 दुकानें पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई थी। इसी तरह दिवाली वाली रात भी मंदिर पर दुकानों में आगजनी की घटना हुई थी। कारण कभी शॉर्ट सर्किट तो कभी जंगल के सूखे पत्तों या दुकानों के अवशेष कचरे की वजह से आगजनी की वजह सामने आती है। दुकानदारों को कहना है कि आगजनी की घटना पर काबू पाया जाने के लिए सलकनपुर धाम पर फायर ब्रिगेड की व्यवस्था होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ ने पांवटा साहिब में निकाली विरोध रैली

12 Mar 2025

VIDEO : क्रेशर मालिक कर रहे मनमानी, टिपर यूनियन ने डीसी कुल्लू को साैंपा शिकायत पत्र

12 Mar 2025

VIDEO : UP: होली पर योगी सरकार ने वितरित किए मुफ्त गैस सिलेंडर

12 Mar 2025

VIDEO : धर्मशाला में विरोध रैली के जरिये उठाई तिब्बत की आजादी की उठाई मांग

12 Mar 2025

Damoh News: महगवाकला गांव में पोषण आहार वितरक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, दो पर मामला दर्ज

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : आईएसबीटी पर भीषण आग, तीन ऑटो और चार कारें जल गईं...

12 Mar 2025

VIDEO : काशी में शुरू हुआ होली का उत्सव, दशाश्वमेध घाट पर जमकर खेली जा रही होली

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : हमीरपुर में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर की फायरिंग, एक घायल…पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार

12 Mar 2025

VIDEO : Meerut: शहर काजी पर घमासान, शफीकुर्रहमान ने भी बंधवाई पगड़ी, नायब शहर काजी ने बताया तमाशा

12 Mar 2025

VIDEO : करनाल नगर निगम चुनाव, मेयर प्रत्याशी यश गोयल ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

12 Mar 2025

VIDEO : नारनौल में अटेली नगर पालिका के बने संजय गोयल चेयरमैन, 12 वार्ड का भी आया परिणाम

VIDEO : Saharanpur: चिलकाना के किसान की दिल्ल के अस्पताल में मौत, जमीन के विवाद में खुद को लगा ली थी आग

12 Mar 2025

VIDEO : हिसार में बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... गाने पर झूमी महिलाएं

12 Mar 2025

VIDEO : महेंद्रगढ़ में कनीनावासियों ने डॉ. रिंपी कुमारी के हाथ में सौंपी चौधर, 566 मतों से रही विजेता

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में कार में आग लगने से लाखों का नुकसान

12 Mar 2025

VIDEO : अंबाला शहर की नवनियुक्त मेयर बनीं शैलजा सचदेवा, समर्थकों में खुशी की लहर

12 Mar 2025

Shahdol News:  रीवा होटल के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट, जमकर चले लात घूसे

12 Mar 2025

VIDEO : नागपुर के डॉक्टर से जानें- चिता भस्म के फायदे

12 Mar 2025

VIDEO : रोहतक के कलानौर नगर पालिका चुनाव में जीत के बाद जश्न का माहौल

12 Mar 2025

VIDEO : अंबाला नगर निगम चुनाव, भाजपा उम्मीदवार शैलजा सचदेवा की जीत पर बेटी संजना सचदेवा का जश्न

12 Mar 2025

Umaria News: होली से पहले बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में उमड़ी सैलानियों की भीड़, 14 को रहेगा बंद

12 Mar 2025

VIDEO : जींद के जुलाना नगर पालिका का चुनाव, बीजेपी प्रत्याशी डॉ. संजय जांगड़ा ने 671 वोटों से दर्ज की जीत

12 Mar 2025

VIDEO : फतेहाबाद के जाखल में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कामरा अध्यक्ष पद जीते, भाजपा के सुरेंद्र मित्तल हारे

12 Mar 2025

VIDEO : झज्जर के बेरी में देवेंद्र उर्फ बिल्लू पहलवान 1342 वोट से जीते चेयरमैन का चुनाव

VIDEO : भिवानी में ईंट भट्ठा मजदूर के बंद मकान में लगी आग, पड़ोसियों ने धुआं उठता देखा

12 Mar 2025

Sirohi News: बीकानेर से गुजरात ले जाई जा रही 81.49 लाख की नकदी समेत ढाई करोड़ के जेवरात जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

12 Mar 2025

Bundi News: फाइनेंस कंपनी की मनमानी, कर्जदार की अनुपस्थिति में मकान सीज कर परिवार को जबरन निकाला

12 Mar 2025

VIDEO : बरेली में दो ट्रांसफार्मरों के केबल में लगी आग, बिजली आपूर्ति रही ठप

12 Mar 2025

VIDEO : बरेली में पुलिस ने किया दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास, पीएसी के जवान भी हुए शामिल

12 Mar 2025

VIDEO : म्यामार के बंधक पहुंचे लखनऊ, बस चलते ही कुछ उतरकर भागे

12 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed