Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Electricity department raids a scrap shop in Seoni: Stolen wires worth lakhs of rupees seized
{"_id":"6adf120409d7a2a1a90074eb","slug":"electricity-department-raids-a-scrap-shop-in-seoni-stolen-wires-worth-lakhs-of-rupees-seized-police-from-two-stations-present-at-the-scene-seoni-news-c-1-1-noi1553-4873736-2026-10-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिवनी: कबाड़ दुकान पर बिजली विभाग का छापा, लाखों रुपये के चोरी के तार जब्त; दो थानों की पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिवनी: कबाड़ दुकान पर बिजली विभाग का छापा, लाखों रुपये के चोरी के तार जब्त; दो थानों की पुलिस मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिवनी
Published by: सिवनी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 04:11 PM IST
Link Copied
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में सरकारी संपत्ति को चोरी करने का मामला सामने आया है। यहां पहले भी बिजली के पोल चोरी होने का मामला सामने आ चुका है। जिला मुख्यालय के एक कबाड़ व्यापारी के ठिकाने पर बिजली विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। शहर के चर्चित कबाड़ा व्यापारी 'साहू कबाड़ा' के गोदाम पर अचानक दी गई। इसमें भारी मात्रा में चोरी के सरकारी बिजली के तार बरामद किए गए हैं। विभाग की इस औचक कार्रवाई के बाद कबाड़ बाजार में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम एमपीईबी (MPEB) टाउन सिवनी के अधिकारी संदीप धोढे को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर उन्होंने टीम के साथ साहू कबाड़ा के प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम के भीतर बड़ी मात्रा में एल्युमीनियम और तांबे के सरकारी बिजली के तार रखे दिखाई दिए, जिनका कोई वैध दस्तावेज या रिकॉर्ड व्यापारी के पास नहीं था। प्रथमदृष्टया इन तारों के चोरी का होने की आशंका के चलते अधिकारी ने तत्काल मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय पुलिस को दी।
सरकारी संपत्ति की चोरी का संवेदनशील मामला होने के कारण सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और डुंडासिवनी पुलिस की संयुक्त टीमें दलबल के साथ मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने फौरन पूरे परिसर को घेरे में ले लिया और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, मौके से लगभग तीन से चार क्विंटल (300 से 400 किलोग्राम) बिजली के तार जब्त किए गए हैं। इन जब्त किए गए तारों की अनुमानित कीमत कई लाख रुपये बताई जा रही है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद दो थानों की पुलिस बिजली विभाग के अधिकारी के साथ पहुंची, जहां उन्होंने कबाड़ की दुकान से सामान बरामद किया। इस पूरे मामले में आरोपी के ऊपर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।