Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Shahdol: Department's team which reached to remove encroachment on forest land was attacked
{"_id":"676a4a5e9d7b8f3ab0010273","slug":"forest-land-was-being-illegally-encroached-upon-forest-department-team-that-came-to-remove-it-was-attacked-case-registered-against-three-people-accused-absconding-shahdol-news-c-1-1-noi1220-2449233-2024-12-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: वन भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची विभाग की टीम पर हमला, तीन पर मामला दर्ज, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: वन भूमि पर कब्जा हटाने पहुंची विभाग की टीम पर हमला, तीन पर मामला दर्ज, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 02:46 PM IST
वन विभाग की आरक्षित भूमि पर ग्रामीण अवैध कब्जा कर रहे थे, जिसकी जानकारी लगने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अवैध कब्जा रोकने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर ही हमला बोल दिया। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की। डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कोपरी बीट के छिनमार गांव की है।
जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के केशवाही वन परिक्षेत्र में आने वाली बीट कोपरी के छिनमार गांव में वन विभाग की आरक्षित भूमि पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे थे। जिसकी जानकारी वन विभाग को लगी, जानकारी लगने के बाद डिप्टी रेंजर बृजभान सिंह मौके पर पहुंचे और कब्जा कर रहे लोगों को रोका गया, तभी ग्रामीण नाराज हो गए और डिप्टी रेंजर से गाली गलौज करने लगे।
मामला बिगड़ता देख डिप्टी रेंजर ने मामले की जानकारी केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी को दी, रेंजर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को कब्जा करने से रोका गया, जिसके बाद समय लाल चौधरी, रामहित चौधरी एवं संजय चौधरी ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। तीनों लोगों ने वन विभाग की टीम से गाली गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की और मौके से वन विभाग की टीम भाग जाने की बात कहते हुए जान से मार देने की धमकी दी है।
डिप्टी रेंजर बृजभान ने बताया कि मुझे जब जानकारी मिली की कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे हैं। वह भूमि वन विभाग की आरक्षित है, तो मैं अकेले पहुंचा था। तभी कब्जा कर रहे लोग मुझ पर हावी हो गए। मैंने इसकी जानकारी अपने रेंज अधिकारी को दी। रेंजर अपनी टीम के साथ जब मौके पर पहुंचे तो कब्जा कर रहे लोगों को समझने का प्रयास किया गया, लेकिन तीनों लोगों ने हम पर हमला बोल दिया और हाथ में रखें सबल, फडुआ और गैती से हमला करते हुए हमें जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके से वापस आ गई और मामले की शिकायत पुलिस से की है। जैतपुर थाना के चौकी दरशिला में डिप्टी रेंजर की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा वन विभाग की टीम से गलीगलौज कर जान से मार देने की धमकी व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड़ ने बताया कि इस मामले पर तीन लोगों के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश की जा रही है अभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।