सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: German Coach Dietmar Beiersdorfer Visits 'Mini Brazil' Vicharpur, Guides Young Footballers

Shahdol News: 'मिनी ब्राजील' विचारपुर पहुंचे जर्मन कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ, खिलाड़ियों को दिया मार्गदर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 24 Nov 2025 07:29 PM IST
Shahdol News: German Coach Dietmar Beiersdorfer Visits 'Mini Brazil' Vicharpur, Guides Young Footballers
जिले का ग्राम विचारपुर, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिनी ब्राजील का नाम दिया था, अब फुटबॉल के क्षेत्र में एक नई उम्मीद और प्रेरणा का केंद्र बनता जा रहा है। जर्मनी के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब FC Ingolstadt 04 के प्रसिद्ध कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने आज विचारपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने युवा खिलाड़ियों से मिलकर उन्हें विश्वस्तरीय मार्गदर्शन प्रदान किया।

विचारपुर की फुटबॉल टीम ने ग्रामीण परिवेश में सीमित संसाधनों के बावजूद अद्भुत प्रदर्शन किया है, जिसने देशभर का ध्यान आकर्षित किया। इस गांव के खिलाड़ियों का जोश और मेहनत उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक बन रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में इस गांव का उल्लेख करते हुए इसे मिनी ब्राजील कहा था, जिससे गांव के खिलाड़ियों का भाग्य बदल गया।

फुटबॉल कोच लक्ष्मी ने कहा कि यह हमारे लिए एक सपना सच होने जैसा है। डाइटमार बीयर्सडॉर्फ का यहां आना हमारे युवा खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि इस विशेष भ्रमण के दौरान कोच ने खिलाड़ियों को आधुनिक फुटबॉल तकनीक और प्रशिक्षण के तरीके बताए।

ये भी पढ़ें: MP News: ₹40 की हाफ प्लेट में नेता जी को नहीं मिला स्वाद, पुलिस दुकान से उठा लाई पूरा पतीला, जानें मामला

इसके अतिरिक्त जर्मनी के FC Ingolstadt क्लब ने विचारपुर के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को 4 से 12 अक्टूबर तक जर्मनी में प्रशिक्षण दिया था। इस प्रशिक्षण के लिए पांच खिलाड़ियों और एक महिला कोच का चयन किया गया था। इन खिलाड़ियों में लक्ष्मी, सानिया कुंडे, सुहानी कोल, प्रीतम कुमार और वीरेंद्र बैगा शामिल थे, जिन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर इस अवसर को प्राप्त किया है।

जर्मनी के कोच डाइटमार बीयर्सडॉर्फ ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों को अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहां की प्रतिभा अद्भुत है। अगर इन्हें सही दिशा और अवसर मिले तो ये निश्चित रूप से फुटबॉल की दुनिया में नाम कमा सकते हैं। उनका यह बयान विचारपुर के युवा खिलाड़ियों के लिए एक नई उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ratlam News: सेवानिवृत्त शिक्षिका की गला रेत कर हत्या, घर के बाथरूम में मिला शव, लूट की आशंका

24 Nov 2025

Patna: Deputy CM Vijay Sinha ने किस बात को लेकर पूरे विपक्ष पर निशाना साधा? Amar Ujala News

24 Nov 2025

UP Politics: दवा व्यापारी की ह*त्या पर सपा का हल्ला बोल..! SIT जांच की मांग तेज

24 Nov 2025

'भये प्रगट कृपाला,दींन दयाला,कौशल्या हितकारी'

24 Nov 2025

तरकुलवा में धान की खरीद शुरू, अब तक कुल क्विंटल की हुई खरीद

24 Nov 2025
विज्ञापन

नाहन: फीड बैक लेने नाहन पहुंचे एआईसीसी के पर्यवेक्षक बृजेंद्र प्रताप सिंह

24 Nov 2025

Amritsar: एनकाउंटर में खत्म राजा बिल्ला, रंगदारी और दुकानदार की हत्या में था वांछित बदमाश

24 Nov 2025
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या आ रहे हैं जान लें... सात जगहों पर बैरियर, हाईवे पुलिस के हवाले, 26 नवंबर तक यही हाल

24 Nov 2025

फरीदाबाद में कत्ल: 40 साल के शख्स की चाकू गोदकर हत्या, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

24 Nov 2025

ग्रेटर नोएडा: सरकारी स्कूल में बच्चों से पढ़ाई नहीं... टीचर सीखा रहे मजदूरी, वीडियो वायरल

24 Nov 2025

Faridabad: बीके नागरिक अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की भीड़

24 Nov 2025

Ghazaiabad: अपर पुलिस महानिदेशक ने भ्रष्टाचार निवारण इकाई का किया उद्घाटन

24 Nov 2025

कानपुर: उत्तर प्रदेश अंडर-14 क्रिकेट टीम के लिए खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल

24 Nov 2025

कानपुर: दिन में तेज धूप, रात में सर्दी से बिगड़ रहा सेहत का मिजाज

24 Nov 2025

Almora: 161 संदिग्ध विस्फोटक...आखिर स्कूल में कौन लाया विस्फोटक सामग्री? | Uttarakhand

24 Nov 2025

कानपुर: दो दिन से बंद पड़ा एयरटेल का सर्वर, लाखों यूजर परेशान

24 Nov 2025

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र शुरू, सीएम मान और मंत्री पहुंचे

फगवाड़ा में जालंधर नेशनल हाईवे पर हादसा, एक बाइक और दो कारें जलीं

24 Nov 2025

लखनऊ में अमर उजाला कार्यालय में आधार अपडेट व नया आधार बनवाने के लिए लगा कैंप, पहुंचे लोग

24 Nov 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे कुरुक्षेत्र, हरियाणा पवेलियन का किया उद्घाटन

24 Nov 2025

बांदा: 57 वर्षीय हथिनी अनारकली ने जुड़वा बच्चों को दिया जन्म

24 Nov 2025

Una: चौकीमन्यार स्कूल में सशक्त मतदाता क्लब ने किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

24 Nov 2025

VIDEO: 'अभिनेता केवल अभिनेता नहीं...एक बाजीगर', आगरा पहुंचे फ्रांसिसी नाटककार असील रईस ने जानें क्या कहा

24 Nov 2025

Video: डीसी ऊना जतिन लाल की सख्त चेतावनी - नियम तोड़े तो होगी कड़ी कार्रवाई

24 Nov 2025

चरखी दादीर: एनएच 152डी पर गांव रामनगर के पास ट्राले की टक्कर से युवक की मौत

24 Nov 2025

हिसार: भाजपा ने पहले ही साल में पूरा किया लाडो लक्ष्मी का संकल्प: मंत्री रणबीर गंगवा

24 Nov 2025

ममदोट में सड़क नहीं बनने के विरोध में नगर पंचायत दफ्तर के सामने धरना

जालंधर में पुलिस और गैंगस्टर में मुठभेड़, एक घायल

24 Nov 2025

Noida Accident: नोएडा एलिवेटेड रोड पर तेज रफ्तार नई कार पलटी, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई हादसे की आंखों देखी

24 Nov 2025

हमीरपुर: यातायात नियमों की उल्लंघना पर 40 चालान कर एक लाख जुर्माना

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed