Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Tikamgarh News 16-year-old girl dies after falling into a well know what family said
{"_id":"67319676fdf720b4c604632d","slug":"16-year-old-girl-died-after-falling-in-a-well-tikamgarh-news-c-1-1-noi1349-2304300-2024-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Tikamgarh News: कुएं में गिरने से 16 साल की बालिका की मौत, जानें परिजनों ने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tikamgarh News: कुएं में गिरने से 16 साल की बालिका की मौत, जानें परिजनों ने क्या कहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2024 11:53 AM IST
टीकमगढ़ जिले के समर्रा गांव में कुएं में गिरने से एक 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई है, जिसका टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया गया।
मृतक बालिका के परिजनों ने सोमवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बालिका खेत में काम करने के लिए गई हुई थी। लेकिन शाम करीब पांच बजे के आसपास जब वह कुएं से पानी निकाल रही थी, तभी उसका पैर फिसल जाने से कुआं में गिर गई। परिजनों का कहना है कि जब देर शाम तक बालिका घर नहीं पहुंची तो उसकी तलाश की गई और कुएं में देखा गया, जहां से बच्ची की लाश को बरामद किया गया। इसके बाद परिजन तुरंत उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है।
परिजनों का कहना है कि खेत पर बने कुएं में वह दोपहर के वक्त पहुंची थी। लेकिन शाम के वक्त अचानक लापता हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई और उसकी लाश कुएं में मिली।
कुएं में गिरने के दो घंटे बाद पता चला परिजनों को
परिजनों के अनुसार, बालिका करीब शाम पांच बजे के आसपास कुएं में गिर गई थी। लेकिन परिजनों को देर शाम पता चला। जब उनकी बालिका घर नहीं लौटी तो उनकी तलाश की गई। परिजनों के बयान के आधार पर कई सवाल जन्म ले रही हैं कि आखिरकार खेत पर अकेली बच्ची थी या परिजन थे। इसका जवाब परिजन द्वारा नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम करने के बाद इस मामले को विवेचना के दौरान सभी परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।