सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   The city of Orchha is ready to welcome the new year.

Tikamgarh News: ठंड के बावजूद ओरछा में पर्यटन चरम पर, नए साल को लेकर खास उत्साह; थिरक रहे विदेशी मेहमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी/ टीकमगढ़ Published by: टीकमगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 31 Dec 2025 08:58 PM IST
The city of Orchha is ready to welcome the new year.
पुराने साल को विदाई और नए साल के स्वागत को लेकर विश्व पर्यटन एवं धार्मिक नगरी ओरछा इन दिनों पूरी तरह उत्सव के रंग में रंगी नजर आ रही है। रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में देश-विदेश से आने वाले सैलानियों और श्रद्धालुओं में नए साल के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बावजूद सैलानियों की आमद लगातार बनी हुई है, जिससे ओरछा की रौनक कई गुना बढ़ गई है।

विश्व पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना चुकी ओरछा में नए साल के जश्न को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, ताकि सैलानियों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और पार्किंग को लेकर विशेष योजनाएं बनाई गई हैं।

न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाने के लिए ओरछा के तीन सितारा होटल और रिसॉर्ट्स को आकर्षक तरीके से सजाया और संवारा जा रहा है। यहां देसी, बुंदेली, इंडियन और चाइनीज व्यंजनों की विशेष तैयारियां की गई हैं, ताकि देश-विदेश से आए पर्यटकों को स्थानीय स्वाद के साथ आधुनिक खानपान का भी आनंद मिल सके। होटल परिसर में न्यू ईयर ईव की रात से ही सेलिब्रेशन पार्टियों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जहां सैलानी अपने परिवार और पार्टनर के साथ नए साल का स्वागत करते नजर आएंगे।

ओरछा तहसीलदार सुनील बाल्मीकि ने बताया कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए अलग से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे धार्मिक दर्शन और पर्यटन दोनों सहज रूप से संपन्न हो सकें। वहीं ओरछा थाना प्रभारी रामबाबू शर्मा ने जानकारी दी कि नए साल के अवसर पर चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, अलग पार्किंग व्यवस्था, मार्गों का डायवर्जन और होटल व सार्वजनिक स्थलों पर नियमित चेकिंग की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Indore: मास्क लगाकर मुख्यमंत्री मिले मरीजों से, मंत्री विजयवर्गीय दिनभर बैठे रहे सोफे पर

सुरक्षा की दृष्टि से नशा, शराब सेवन और अव्यवस्था फैलाने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। प्रशासन का प्रयास है कि ओरछा आने वाला हर सैलानी सुरक्षित, आनंदित और संतुष्ट होकर नए साल की यादें संजोकर लौटे। ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से सजी ओरछा एक बार फिर नए साल पर देश-दुनिया के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Mandi: मंडी में स्थित बाबा भूतनाथ मंदिर में बुधवार को होंगे घृत रूपी मक्खन में भोले बाबा के दर्शन

31 Dec 2025

Rampur Bushahr: महिला एवं बाल विकास परियोजना रामपुर में पोषण भी, पढ़ाई भी अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन

31 Dec 2025

Video: उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम् का स्थापना दिवस समारोह, विवि के संस्कृत विभाग के विभागा अध्यक्ष ने कही ये बात

31 Dec 2025

VIDEO: नववर्ष को लेकर एटा में अलर्ट...एएसपी पैदल गश्त पर निकले, ये निर्देश दिए

31 Dec 2025

Video: पुलिस मुख्यालय सिग्नेचर बिल्डिंग में पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण की प्रेसवार्ता, बोले- इस साल 48 अपराधी मुठभेड़ में मारे गए

31 Dec 2025
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: सप्त शक्ति कार्यक्रम में लिया स्वदेशी अपनाने का संकल्प, महिलाओं ने की सहभागिता

31 Dec 2025

सीतापुर में पिता-पुत्र की हत्या के बाद परिवार ने छोड़ा गांव

31 Dec 2025
विज्ञापन

धुंध के कारण अमृतसर रेलवे स्टेशन से कई ट्रेन लेट, यात्री परेशान

31 Dec 2025

प्रशासन और जनता ने मिलकर बदली तांदुला नदी की तस्वीर

31 Dec 2025

VIDEO: आखिर कहां से आई ये कार...दो साल बाद किसी ने फिर लगा दी इसमें आग, लोग हैरान

31 Dec 2025

VIDEO: मैनपुरी में ठंड का कहर जारी, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर...नए साल में शीतलहर का अलर्ट

31 Dec 2025

VIDEO: नववर्ष से पहले ट्रांस यमुना पुलिस ने बढ़ाई सख्ती, 25 युवकों पर कार्रवाई

31 Dec 2025

VIDEO: कोरोना काल के 'महा योद्धा' पंचायत कर्मी को सेवानिवृत्ति होने पर दी गई विदाई

31 Dec 2025

Jodhpur: जोधपुर पुलिस ने New Year 2026 के लिए की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, अधिकारी क्या बोले?

31 Dec 2025

Kotputli-Behror News: बेखौफ चोरों का कहर, देवशन-बाबरिया में सात दुकानों के शटर तोड़कर लाखों की चोरी

31 Dec 2025

फिरोजपुर पुलिस ने साल 2025 में 266.085 किलो हेरोइन की बरामद, 2013 आरोपी काबू

नए वर्ष पर फूलों की खरीदारी जोरो पर

31 Dec 2025

ईसीसी एजुकेटर काउंसिलिंग में उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़

31 Dec 2025

जंगल में पिकनिक मनाने वालों को वन विभाग की चेतावनी

31 Dec 2025

जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़

31 Dec 2025

कानपुर: अंतिम दिन गंभीरपुर क्रय केंद्र में बाजरा किसानों की भीड़, पहले तौल कराने को लेकर मची अफरातफरी

31 Dec 2025

कानपुर में नए साल पर सिद्धनाथ मंदिर में उमड़ेगी आस्था की भीड़

31 Dec 2025

प्रयागराज माघ मेले के लिए जोगिया मठ से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

31 Dec 2025

नहर में मिला शव, हत्या की आशंका

31 Dec 2025

नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई बोर्ड की बैठक

31 Dec 2025

भारत नेपाल बार्डर खुनुवां पर सुरक्षा एजेंसियां चौकन्ना

31 Dec 2025

Weather Update: राजस्थान में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच किन जिलों में बारिश का अलर्ट?

31 Dec 2025

Cough Syrup Case: अवैध कफ सिरप तस्करी पर एक्शन, दो गिरफ्तार, शुभम पर 75 हजार का इनाम

31 Dec 2025

भिवानी: नए साल को लेकर पुलिस ने किए पुख्ता प्रबंध, हुड़दंगबाजों पर रहेगी पैनी नजर

31 Dec 2025

केंद्रीय मंत्री Arjun Ram Meghwal ने SIR को लेकर खुलकर की बातचीत, पिछली सरकारों पर क्या बोले?

31 Dec 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed