सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News: Aghori Baba Yogi Bam Bam Nath passed away

Ujjain News: ब्रह्मलीन हुए अघोरी बाबा योगी बमबम नाथ, रात 2.30 बजे बाबा महाकाल से ली अंतिम विदाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 01 Dec 2025 01:12 PM IST
Ujjain News: Aghori Baba Yogi Bam Bam Nath passed away
श्मशानवासी और प्रसिद्ध तांत्रिक अघोरी बाबा योगी बमबम नाथ महाराज को डोले में बैठाकर सुबह 2.30 बजे श्री महाकाल से अंतिम विदाई दी गई। ब्रह्मलीन होने के बाद नाथ संप्रदाय की परंपरानुसार उनका डोल चक्रतीर्थ श्मशान से रात 1.30 बजे शुरू हुआ और रात 2.30 बजे भगवान महाकाल के द्वार तक पहुंचा। बमबमनाथ रोज महाकाल दर्शन करने जाते थे। महाकाल से विदाई लेकर पार्थिव शरीर भीलवाड़ा स्थित मुख्य आश्रम (भूतनाथ महाकाल मंदिर) ले जाया गया। जहां समाधि दी। बाबाजी के शिष्य योगी सोमवार नाथ और खड़ेश्वरी अघोरी बाबा योगी विष्णु नाथ ने बताया कि योगी बमबम नाथ महाराज कुछ दिनों से अस्वस्थ थे, जिसके कारण ही वह ब्रह्मलीन हो गए।

श्मशानवासी थे बाबा बमबमनाथ
खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णु नाथ ने बताया हमारे गुरु बमबम नाथ परम तपस्वी और श्मशानवासी थे। कई वर्षो से वे प्रतिदिन भगवान महाकाल की भस्मार्ती में शामिल होते थे। आधी रात को घनघोर तपस्या करते थे। उनके जैसा तपस्वी इस उज्जैन नगरी में ना कभी हुआ ना होगा। अघोरी बाबा हमेशा चक्रतीर्थ श्मशान उज्जैन में रहकर अघोर तपस्या करते थे। उज्जैन शहर के चर्चित नागा साधु और बाबा महाकाल के भक्त बाबा बमबम नाथ लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे उज्जैन के एक निजी अस्पताल में उनका ईलाज भी जारी था। उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। देश-विदेश में फैले उनके हजारों भक्तों ने बाबा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। 

योगी आदित्यनाथ को गुरु भाई मानते थे बाबा बमबम नाथ 
दरअसल, शिप्रा नदी के किनारे चक्रतीर्थ पर रहने वाले नागा बाबा बमबम नाथ विश्वप्रसिद्ध हैं। उनके तन पर पूरे कपड़े भी नहीं रहते। वह कभी श्मशान में धूनी रमाए दिखते तो कभी क्षिप्रा तट पर तपस्या में लीन बैठे रहते हैं। बाबा बमबमनाथ ऐसे ही अघोरी बाबा हैं, जिनका कोई ठौर-ठिकाना ही नहीं है। बाबा बमबम नाथ संप्रदाय से नाता रखते है। इसी वजह से योगी आदित्यनाथ को अपना गुरु भाई मानते थे। 

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान-प्रायोजित नेटवर्क से हैं विकास के कनेक्शन, पंजाब के गुरदासपुर धमाके में फेंके थे बम

बिना दरवाजे वाले कमरे में रहते थे
अघोरी के रूप में साधारण जीवन बिताने वाले बाबा बमबम नाथ शिप्रा नदी के किनारे श्मशान में रहते हैं। चिलम पीते भस्मी लगाकर नाम मात्र के काले कपड़े पहने वाले बाबा अपने भक्तों के साथ मिलकर तांत्रिक क्रियाएं भी करते हैं। वह अपने पास एंड्रॉयड मोबाइल रखते हैं, जिसका इस्तेमाल में वॉइस कमांड के जरिए करते हैं। बिना दरवाजे वाले एक कमरे में रहते थे जहां वह अपनी तांत्रिक और हवन क्रियाएं करते थे।

मृत आत्माओं के लिए करते थे भंडारा
अघोरी बाबा श्मशान में मृत आत्माओं के लिए भी भंडारे का आयोजन करते रहते थे। उनके अनुसार उनकी सेवाएं दिन में जीवित और रात में मृत आत्माओं के लिए होती थी। ऐसा करने के पीछे कारण बताते हुए कहते हैं कि कई बात आत्माएं अपना रुचिकर भोजन ना मिल पाने की वजह से मोक्ष से वंचित रह जाती हैं। ऐसे में उन्हें भोजन कराकर मुक्ति की कामना की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain Mahakal: मोक्षदा एकादशी पर भांग, ड्रायफ्रूट से सजे बाबा महाकाल, मखाने की माला पहनकर दिए दर्शन

01 Dec 2025

झांसी: भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर खूब नाचे श्रद्धालु

01 Dec 2025

Meerut: डीआरएस स्कूल में योग संस्कृति समिति ने मनाई 5162वीं भागवत गीता जयंती

30 Nov 2025

Meerut: श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में हुई श्री भक्तामर महाअर्चना

30 Nov 2025

रात का तापमान गिरने से बढ़ी गलन, बेजुबान परेशान

30 Nov 2025
विज्ञापन

रिंद नदी की जलधारा बहती रहने से किसानों तलहटी के खेतों में बोई फसलें

30 Nov 2025

आयुष्मान आरोग्य मंदिर में डॉक्टर के बजाय बकरे-बकरियां बंधी मिलती हैं

30 Nov 2025
विज्ञापन

पानी टंकी के पिलर बनाकर तीन साल से गायब है ठेकेदार, ग्रामीण परेशान

30 Nov 2025

भीतरगांव में कम गति से हो रही धान की खरीददारी, अब तक 1100 कुंतल ही खरीदा गया

30 Nov 2025

कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का भीतरगांव आगमन, कार्यकर्ता खुश

30 Nov 2025

साढ़ के दो गांव के युवकों में संघर्ष, चार घायल, तीन रेफर

30 Nov 2025

साढ़ में दहेज हत्या की आरोपी सास गिरफ्तार, भेजी गई जेल

30 Nov 2025

भीतरगांव ब्लाक में खुले रहे परिषदीय स्कूल, एसआईआर फार्म भरे गये

30 Nov 2025

रिंद नदी किनारे एक सैकड़ा बीघे में लहलहा रही सहजन की खेती

30 Nov 2025

नवविवाहिता की मौत: भाई के मोबाइल पर आया दिल दहला देने वाला मैसेज—“नेहा को मैंने मार दिया, आकर शव ले जाओ”

30 Nov 2025

Moradabad में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस ने ऑटो को रौंदा...एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

30 Nov 2025

UP में आज क्या-क्या हुआ? जानें UP की बड़ी खबरें | 30 Nov 2025 | UP Ki Baat | UP News

30 Nov 2025

VIDEO: गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बंद, अब अगले वर्ष एक अप्रैल को खुलेंगे

30 Nov 2025

Harda News: कॉम्प्लेक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

30 Nov 2025

ठंड का असर फूलों पर भी, आसमान छू रहे भाव, 50 रुपये किलो बिकने वाला गुलाब 500 पर पहुंचा

30 Nov 2025

नवीन गंगा पुल पर सुबह-शाम लगा जाम, फंसी एंबुलेंस

30 Nov 2025

महिला का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम, बस की चपेट में आने से हुई थी मौत

30 Nov 2025

सोलर इलेक्ट्रॉनिक चाक का खुद आविष्कार कर बना रहे मिट्टी के बर्तन

30 Nov 2025

फरीदाबाद में युवक लापता, मोबाइल और बुलेट नहर किनारे मिले; तलाश में जुटी पुलिस

30 Nov 2025

Naxalites Surrender in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में 37 नक्सलियों का सरेंडर

30 Nov 2025

Meerut: एक शाम उर्दू के नाम में खूब हुई शेर-ओ-शायरी

30 Nov 2025

Meerut: पंच कल्याणक महोत्सव में कुबेर इंद्र-इंद्राणी बने आलोक और रश्मि जैन

30 Nov 2025

गुरुग्राम: ट्राला ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दंपती घायल

30 Nov 2025

फरीदाबाद: सेक्टर 65 एक्सप्रेसवे पर दिखा अजगर, मशक्कत के बाद किया गया रेस्क्यू

30 Nov 2025

नूंह सीआईए की कार्रवाई,10.37 ग्राम स्मैक सहित दो नशा तस्कर गिरफ्तार

30 Nov 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed