Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Devotees will flock to Harimandir Sahib on New Year; this is the easiest way to reach Darbar Sahib.
{"_id":"6953cd57141a9eee05054812","slug":"devotees-will-flock-to-harimandir-sahib-on-new-year-this-is-the-easiest-way-to-reach-darbar-sahib-2025-12-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"नए साल पर हरमंदिर साहिब में उमड़ेंगे श्रद्धालु, दरबार साहिब जाने का ये है आसान रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर हरमंदिर साहिब में उमड़ेंगे श्रद्धालु, दरबार साहिब जाने का ये है आसान रास्ता
Video Desk Amar Ujala Dot Com Published by: चंद्रप्रकाश नीरज Updated Tue, 30 Dec 2025 06:32 PM IST
Link Copied
नए साल के स्वागत को लेकर सिखों के पवित्र तीर्थ हरिमंदिर साहिब, यानी गोल्डन टेंपल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु अमृतसर पहुंचकर माथा टेकेंगे। इसे देखते हुए प्रशासन और एसजीपीसी ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। अगर आप अमृतसर पहुंचने के बाद गोल्डन टेंपल जाना चाहते हैं, तो सबसे आसान और ऐतिहासिक मार्ग हॉल गेट से होकर जाता है। हॉल गेट अमृतसर का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां से श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा शुरू होती है। हॉल गेट से आगे बढ़ते ही श्रद्धालु पहुंचते हैं टाउन हॉल, जो अमृतसर की ऐतिहासिक पहचान का एक अहम हिस्सा है। इसके आगे बढ़ने पर शुरू होती है हेरिटेज स्ट्रीट, जहां अमृतसर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ नजर आती है। इस मार्ग पर पार्टिशन म्यूजियम, पुरानी ऐतिहासिक इमारतें और आज़ादी की यादें पर्यटकों को इतिहास से रूबरू कराती हैं। हेरिटेज स्ट्रीट पर लगी बड़ी-बड़ी एलईडी स्क्रीन पर लगातार गुरबाणी का प्रसारण होता रहता है, जो श्रद्धालुओं के मन को शांति और श्रद्धा से भर देता है। हेरिटेज स्ट्रीट से एक रास्ता जलियांवाला बाग की ओर जाता है, जहां देश के बलिदान का इतिहास समाया हुआ है। इसी मार्ग से आगे बढ़ते ही श्रद्धालुओं को हरिमंदिर साहिब के दिव्य दर्शन होने लगते हैं। 31 दिसंबर की रात हरिमंदिर साहिब का नजारा अलौकिक और भावविभोर कर देने वाला होता है, जब लाखों श्रद्धालु गुरु की नगरी में नए साल की अरदास करते हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें, तय मार्गों का ही उपयोग करें और व्यवस्थाओं में सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।