{"_id":"6a2ffb2327a8e38a5f0919d3","slug":"video-akali-dal-raises-questions-over-jathedar-kuldeep-singh-gadgajs-statement-2026-06-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के बयान पर अकाली दल ने उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज के बयान पर अकाली दल ने उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल ने श्री अकाल तख्त साहिब में संगत को संबोधित करते हुए जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज्ज द्वारा दिए गए कथित बयान पर गंभीर आपत्ति जताई है। अकाली दल ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गुरु साहिबानों और संतों के संबंध में की गई कथित टिप्पणी का विरोध करने के बजाय जत्थेदार गर्गज्ज ने उसका बचाव किया है।
अकाली दल का कहना है कि इस संबंध में एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें जत्थेदार के विचार सुनाई दे रहे हैं। पार्टी ने इसे बेहद गंभीर विषय बताते हुए कहा कि गुरु साहिबानों और संत महापुरुषों की गरिमा व सम्मान किसी भी राजनीतिक विचारधारा या दलगत हितों से ऊपर है और इस मामले को पूरी निष्पक्षता से देखा जाना चाहिए।
पार्टी ने कहा कि सिख समुदाय की भावनाओं से जुड़े ऐसे मुद्दों पर स्पष्टता आवश्यक है। अकाली दल ने जत्थेदार कुलदीप सिंह गर्गज्ज से अपनी टिप्पणी पर पुनर्विचार करने तथा पंथ के समक्ष अपना पक्ष स्पष्ट करने की मांग की है। फिलहाल इस मामले को लेकर सिख धार्मिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।