{"_id":"69958f9eef2dcc721c09bf78","slug":"video-akali-dal-waris-punjab-de-rally-in-amritsar-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अकाली दल वारिस पंजाब दे की रैली, बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सरकार पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अकाली दल वारिस पंजाब दे की रैली, बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर सरकार पर निशाना
अमृतसर के तरनतारन रोड पर अकाली दल वारिस पंजाब पार्टी की ओर से विशाल जुटान (रैली) आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
मीडिया से बातचीत में तरसेम सिंह ने कहा कि यह जुटान पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा और पंजाबी कौम को एकजुट करने के उद्देश्य से बुलाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों को भी रिहा नहीं किया जा रहा, जो न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है।
उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े कुछ लोगों पर भी सवाल उठाए। साथ ही कहा कि चाहे दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार रही हो या केंद्र में भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही सिखों के हितैषी होने का दावा करती हैं, लेकिन बंदियों की रिहाई पर ठोस कदम नहीं उठाए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।