{"_id":"6a71ccbbc64111566201ce79","slug":"video-amritsar-lovepreet-won-a-silver-medal-at-the-commonwealth-games-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कॉमनवेल्थ गेम्स में अमृतसर के लवप्रीत ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमनवेल्थ गेम्स में अमृतसर के लवप्रीत ने जीता रजत पदक
अमृतसर के रहने वाले और भारतीय नौसेना के जवान लवप्रीत सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के +110 किलोग्राम सुपर हैवीवेट भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर पंजाब और देश का गौरव बढ़ाया है। ग्लासगो में आयोजित प्रतियोगिता में लवप्रीत स्वर्ण पदक से महज एक किलोग्राम पीछे रह गए।
लवप्रीत की इस उपलब्धि से उनके गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। गांव के सरपंच गुरजंट सिंह ने कहा कि लवप्रीत ने पूरे पंजाब का नाम रोशन किया है। उनके गांव लौटने पर ढोल-नगाड़ों और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि गांव के आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की खेल प्रशिक्षण में हरसंभव मदद की जाएगी, ताकि युवा खेलों के माध्यम से आगे बढ़ सकें।
कोच हीरा सिंह ने बताया कि लवप्रीत ने इस पदक के लिए लगातार कड़ी मेहनत की। वह करीब डेढ़ वर्ष से घर नहीं आए और लगातार प्रशिक्षण में जुटे रहे। उन्होंने कहा कि एक किलो के अंतर से स्वर्ण पदक छूटने का अफसोस है, लेकिन अब लक्ष्य अगले बड़े मुकाबले में स्वर्ण जीतना है।
लवप्रीत के पिता गुरपाल सिंह ने बेटे की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि यह पूरे गांव और देश के लिए सम्मान की बात है।
लवप्रीत सिंह ने बताया कि पिछले दो वर्षों से वह पटियाला और मोदीनगर में लगातार प्रशिक्षण ले रहे थे। उन्होंने कहा कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार से राज्य में भी सेवा का अवसर देने की अपील की। उन्होंने बताया कि पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।