{"_id":"6a71d72b301f14de0e0784e2","slug":"video-9-isi-backed-accused-arrested-2026-08-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसआई समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़े आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से जुड़े दो कथित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।
पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों मॉड्यूल विदेश में बैठे आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में थे। आरोपियों को संवेदनशील स्थानों की रेकी, अवैध हथियार जुटाने और पंजाब में शांति व्यवस्था भंग करने के उद्देश्य से सक्रिय किया गया था।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि एक मॉड्यूल ने रेलवे ट्रैक के पास सीसीटीवी कैमरे लगाकर वहां की गतिविधियों की फुटेज पाकिस्तान भेजने की व्यवस्था की थी। पुलिस का दावा है कि समय रहते इस साजिश को विफल कर दिया गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार इन कैमरों के जरिए संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।