{"_id":"698443851ce48c1c83017f7a","slug":"video-bjp-stages-protest-against-rahul-gandhi-in-amritsar-burns-effigy-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में भाजपा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में भाजपा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला फूंका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई कथित शब्दावली को लेकर भारतीय जनता पार्टी में भारी रोष देखने को मिला। इसी के चलते अमृतसर के हाठी गेट के बाहर भाजपा द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा जिला प्रधान हरविंदर संधू ने की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंककर अपना आक्रोश प्रकट किया।
प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा जिला प्रधान हरविंदर संधू ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय मंत्री और सिख नेता रवनीत सिंह बिट्टू को ‘गद्दार’ कहना बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और गांधी परिवार की सोच हमेशा से सिख विरोधी रही है, जिसकी सबसे बड़ी मिसाल 1984 का सिख नरसंहार है।
हरविंदर संधू ने कहा कि कांग्रेस ने सिख समाज के जख्मों पर मरहम लगाने के बजाय हमेशा उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की कि राहुल गांधी को रवनीत सिंह बिट्टू, सिख समाज और पंजाब के लोगों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लोकसभा स्पीकर के समक्ष उठाकर राहुल गांधी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेगी।
वहीं भाजपा नेता सुखविंदर सिंह पिंटू ने कहा कि सिख कौम कभी भी गद्दार नहीं हो सकती। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी परिवार और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा देशविरोधी और सिख विरोधी रही है। उन्होंने कहा कि 1984 का दर्द सिख समाज कभी नहीं भूल सकता और इस तरह के बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।