{"_id":"69832a0d6df185ff310736e1","slug":"video-central-government-is-conspiring-to-destroy-farmers-said-talvir-gill-2026-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: किसानों को खत्म करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार- तलवीर गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: किसानों को खत्म करने की साजिश कर रही केंद्र सरकार- तलवीर गिल
मजीठा से आम आदमी पार्टी के नेता तलवीर सिंह गिल ने अमृतसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की भाजपा सरकार पर किसानों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन देशभर के किसानों के संघर्ष के चलते सरकार को कानून वापस लेने पड़े।
तलवीर गिल ने कहा कि अब ट्रंप–मोदी के बीच हो रही कथित डील को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन सरकार यह साफ नहीं कर रही कि किन शर्तों पर समझौता हुआ है। उन्होंने मांग की कि यह डील सार्वजनिक की जाए, क्योंकि इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ सकता है। गिल ने आशंका जताई कि यह समझौते फिर से काले कृषि कानूनों जैसी स्थिति पैदा कर सकते हैं।
अकाली दल के आरोपों पर जवाब देते हुए गिल ने कहा कि किसी की जमानत न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और आम आदमी पार्टी का इस मामले में कोई दोहरा मापदंड नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों और आम लोगों के हक में लगातार संघर्ष करती रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।