{"_id":"6a915b7629ca717f0604ba9e","slug":"video-congress-protests-against-inflation-in-amritsar-burns-effigy-of-the-central-government-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का पुतला फूंका
बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को लेकर गुरुवार को अमृतसर में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला और जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिठ्ठू मदान ने किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता, कर्मचारी और पेंशनर मौजूद रहे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महंगाई ने गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। प्याज, लहसुन, सब्जियों और रोजमर्रा के राशन की बढ़ती कीमतों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी ने कहा कि महंगाई आम आदमी की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। उन्होंने छोटे दुकानदारों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बड़ी कॉरपोरेट और ऑनलाइन कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से छोटे व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों और पेंशनरों की लंबित मांगों का मुद्दा भी उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने पुरानी पेंशन योजना लागू करने समेत अन्य मांगों के समाधान की मांग की। सांसद गुरजीत सिंह औजला और मिठ्ठू मदान ने कहा कि कांग्रेस आम जनता, किसानों, मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और व्यापारियों की आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।