{"_id":"6992f71afbace7318308501d","slug":"video-fir-registered-on-viral-video-related-to-harimandir-sahib-2026-02-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरिमंदिर साहिब से जुड़ी वायरल वीडियो पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिमंदिर साहिब से जुड़ी वायरल वीडियो पर एफआईआर दर्ज
सचखंड हरिमंदिर साहिब से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसजीपीसी ने सख्त रुख अपनाया है। कमेटी के सचिव गुरिंदर सिंह मथरेवाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उन्होंने बताया कि 26 और 29 जनवरी को संबंधित विभाग को शिकायत दी गई थी। पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि वीडियो बनाने और उसे वायरल करने वाले शख्स की जल्द पहचान कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने की हिम्मत कोई न कर सके।
एसजीपीसी ने संगतों से अपील की है कि ऐसी संदिग्ध वीडियो पर आंख मूंदकर विश्वास न करें और न ही उन्हें आगे साझा करें। कमेटी ने कहा कि अफवाहें फैलाने से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए एसजीपीसी के मुख्य कार्यालय से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।