{"_id":"6a7484bf24fc8a4bbf07a5ec","slug":"video-high-alert-in-amritsar-ahead-of-august-15-2026-08-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"15 अगस्त से पहले अमृतसर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सख्त चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 अगस्त से पहले अमृतसर में हाई अलर्ट, रेलवे स्टेशन पर पुलिस की सख्त चेकिंग
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मद्देनजर अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यात्रियों, उनके सामान और संदिग्ध वस्तुओं की गहन जांच कर रही है। एंटी डॉग स्क्वॉड की टीमें भी तलाशी अभियान में जुटी हैं।
डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि यह अभियान पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के दिशा-निर्देश और पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है तथा संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।
डीसीपी ने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे तो तुरंत पुलिस के आपातकालीन नंबर 112 या कंट्रोल रूम को सूचना दें। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।