{"_id":"6a93bc148d5fcff21e0794f9","slug":"video-hotel-owner-assaulted-in-amritsar-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट, हमलावरों ने प्रॉपर्टी को भी पहुंचाया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में होटल मालिक से मारपीट, हमलावरों ने प्रॉपर्टी को भी पहुंचाया नुकसान
सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के नजदीक स्थित केसी होटल में आधार कार्ड और आईडी प्रूफ मांगने को लेकर विवाद के बाद होटल मालिक पर हमला करने और होटल में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। होटल मालिक रॉकी के अनुसार, कुछ लड़कियों को होटल में कमरा दिया गया था। कुछ समय बाद दो युवक वहां पहुंचे और कमरे में जाने की बात कही।
होटल नियमों के तहत उनसे आईडी प्रूफ मांगा गया, लेकिन उन्होंने आधार कार्ड देने से मना कर दिया।
आरोप है कि बहस के बाद युवक करीब 5-6 अन्य लोगों के साथ वापस आए और होटल मालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी। होटल के शीशे और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया गया। हमले में होटल मालिक के सिर पर गंभीर चोटें लगी हैं।
सूचना मिलने पर थाना बी-डिवीजन पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी सतनाम सिंह ने बताया कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के प्रतिष्ठानों के कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। होटल मालिक ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।