{"_id":"6a93122041a5643e990dc10f","slug":"video-wrestling-tournament-organized-in-kheragarh-in-agra-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दंगल में बेटियों ने दिखाई हौसले की ताकत, दांव-पेच से दिया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दंगल में बेटियों ने दिखाई हौसले की ताकत, दांव-पेच से दिया ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ का संदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर शनिवार को मंडी समिति मैदान में हुए खेरागढ़ दंगल 2026 में जब महिला पहलवान अखाड़े में उतरीं तो बेटियों के हौसले की दहाड़ गूंज उठी। गामिनी चाहर अकोला और शिवा पहलवान के बीच जोरदार मुकाबले ने दर्शकों में रोमांच भर दिया। गामिनी ने शानदार दांव-पेच लगाकर जीत दर्ज की। पूनम सोलंकी और खुशी पहलवान समेत अन्य महिला पहलवानों ने भी दमखम दिखाया। ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ और फिट इंडिया की थीम पर हुए दंगल में देश-प्रदेश के नामचीन पहलवानों ने जोर आजमाइश की। आयोजन का संदेश रहा कि युवा अपनी ऊर्जा नशे में नहीं, खेल और मेहनत में लगाएं। अखाड़े में भारत केसरी हरिकेश पहलवान को चुनौती देने कोई प्रतिद्वंद्वी नहीं आया, जिस पर उन्हें विजेता घोषित किया गया। भारत केसरी भारत पहलवान और राजस्थान केसरी हरेंद्र गुर्जर रसूलपुर के मुकाबले में हरेंद्र विजेता रहे। लाठी बाबा ने मोनू और नवल पहलवान ने भूपेंद्र को हराया। भारत केसरी रामेश्वर और भागीरथ की कुश्ती बराबरी पर छूटी। दंगल की आखिरी कुश्ती भारत केसरी शेरा गुर्जर और अजय कैथल के बीच हुई। दोनों ने जोरदार दांव आजमाए, लेकिन शेरा ने अजय को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीत के बाद अखाड़ा तालियों से गूंज उठा। आयोजक सुधीर गर्ग ने शेरा को गदा भेंट की। इससे पूर्व दंगल का शुभारंभ आयोजक चेयरमैन सुधीर गर्ग ने हनुमानजी की पूजा से किया। सामूहिक हनुमान चालीसा और वंदे मातरम का गायन भी हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष पूरन लाल लोधी का स्वागत किया गया। पहलवानों ने उन्हें गदा भेंटकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, फतेहाबाद विधायक छोटेलाल वर्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।