Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Khalsa March dedicated to the 300th martyrdom anniversary of Bhai Tara Singh begins on March 9
{"_id":"69aac45919c58d1e490c6fcf","slug":"video-khalsa-march-dedicated-to-the-300th-martyrdom-anniversary-of-bhai-tara-singh-begins-on-march-9-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: भाई तारा सिंह की 300वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित खालसाई मार्च 9 मार्च से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: भाई तारा सिंह की 300वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित खालसाई मार्च 9 मार्च से शुरू
Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:41 PM IST
Link Copied
सिख पंथ की महान शख्सियत भाई तारा सिंह वां की 300वीं शहीदी शताब्दी के उपलक्ष्य में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने घोषणा की है कि 9 मार्च को सुबह 9 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से एक विशाल ‘खालसाई मार्च’ निकाला जाएगा। इस मार्च का शीर्षक “गुरसिखा इको प्यारु गुर मिता पुतां भाईआं” रखा गया है। यह मार्च श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू होगा।
पहले दिन (9 मार्च) यह मार्च अमृतसर के विभिन्न बाजारों, खालसा कॉलेज और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से होते हुए रात का विश्राम गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में करेगा। दूसरे दिन (10 मार्च) झबाल, पंजवड़ और भिखीपिंड से गुजरते हुए रात का ठहराव पाहु पिंड (बाबा दीप सिंह जी का जन्म स्थान) में होगा।
11 मार्च को यह मार्च विभिन्न गांवों से गुजरते हुए भाई तारा सिंह के गांव अवान (तरनतारन) पहुंचकर संपन्न होगा। जत्थेदार गड़गज्ज ने बताया कि इस मार्च का उद्देश्य युवाओं को सिख इतिहास और गुरमत सिद्धांतों से जोड़ना है। उन्होंने संगत से परिवार सहित इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि 11 से 14 मार्च तक गांव वां में बड़े धार्मिक समागम होंगे, जिनमें प्रसिद्ध रागी और ढाडी जत्थे संगत को गुरबाणी कीर्तन और वारों के माध्यम से निहाल करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।