{"_id":"69aab7b8e92bc0c7e10a2eef","slug":"video-tara-shatabtha-gara-gabtha-saha-khalsa-kalja-ma-arathasa-thavasa-oura-varashhaka-parasakara-vataranae-samaraha-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"त्रै शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में अरदास दिवस और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रै शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में अरदास दिवस और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह
Ankesh Kumar
Updated Fri, 06 Mar 2026 04:47 PM IST
Link Copied
स्थानीय त्रै शताब्दी गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज में प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह के नेतृत्व में अरदास दिवस और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में श्री सुखमनी साहिब के संगत पाठ से हुई। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों ने गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को निहाल किया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. कुलविंदर सिंह ने मुख्य अतिथि और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यार्थियों को मिल रही आधुनिक सुविधाओं के लिए शिरोमणि कमेटी का आभार जताया।
समारोह को संबोधित करते हुए एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन अपनाने और गुरबाणी से जुड़े रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने निदेशालय शिक्षा की ओर से निश्चय अकादमी के माध्यम से आईएएस और पीसीएस की तैयारी के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।
इस मौके पर शिरोमणि कमेटी सदस्य राजिंदर सिंह मेहता ने भी विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक और सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह के अंत में गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।