{"_id":"69e5fb0233c4c54077003dbf","slug":"video-manjinder-sirsa-targets-opposition-over-womens-reservation-bill-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल को लेकर मनजिंदर सिरसा ने विपक्ष पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला आरक्षण बिल को लेकर मनजिंदर सिरसा ने विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने लोकसभा में पेश महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि संसद में “नारी शक्ति बिल” को रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे देश की 33 फीसदी महिलाओं को मिलने वाला अधिकार बाधित हुआ है।
सिरसा ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी समेत कई विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि उन्होंने मिलकर इस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं को आरक्षण देने के वादों से भरा रहा है, लेकिन उसे कभी लागू नहीं किया गया।
उन्होंने परिसीमन बिल 2026, संविधान संशोधन बिल 2026 और केंद्र शासित प्रदेश संशोधन बिल 2026 पर भी अपनी बात रखते हुए कहा कि इनका उद्देश्य हर वोट की बराबर कीमत सुनिश्चित करना है। उनके अनुसार, परिशीमन से पंजाब में लोकसभा सीटें बढ़कर 20 हो सकती थीं, जिससे प्रतिनिधित्व मजबूत होता। प्रियंका गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिरसा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आरक्षण देना गलत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री की सोच का समर्थन करते हुए कहा कि हर नागरिक और हर वोट की बराबर अहमियत होनी चाहिए।
सिरसा ने यह भी कहा कि भाजपा ने महिलाओं को सबसे अधिक प्रतिनिधित्व दिया है और देश को एक आदिवासी महिला राष्ट्रपति देकर बड़ा संदेश दिया है।
अंत में उन्होंने पंजाब सरकार के बेअदबी विरोधी कानून का स्वागत किया, लेकिन साथ ही पुराने मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग भी उठाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।