{"_id":"69e5f8ef635288883a014723","slug":"video-rapid-fire-shooting-late-at-night-in-jandiala-guru-2026-04-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"जंडियाला गुरु में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जंडियाला गुरु में देर रात फायरिंग की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के मुताबिक कुछ अज्ञात युवकों ने एक घर को निशाना बनाते हुए करीब 10 से 12 राउंड फायर किए। गोलियां घर के गेट पर लगीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
सूत्रों के अनुसार यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इलाके में नगर काउंसिल चुनाव की तैयारियां चल रही हैं। बताया जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार सुरिंदर सिंह सोनू को पहले भी धमकियां मिल चुकी थीं। उनके मुताबिक उन्हें फोन पर चुनाव न लड़ने की धमकी दी गई थी और उनकी गाड़ी पर भी हमला किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा दी थी।
ताजा घटना में चार मोटरसाइकिल सवार युवक घर के बाहर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। इस दौरान रविंदर पाल सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे चार युवकों ने फायरिंग की। दोनों गेटों पर गोलियों के करीब नौ निशान मिले हैं, जिनमें कुछ हवाई फायर भी शामिल हैं। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही सीआईए और स्थानीय टीमों को जांच में लगाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कुछ अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।