{"_id":"69de0f0a47da5d40d9049c18","slug":"video-crackdown-on-illegal-arms-trafficking-network-amritsar-three-arrested-with-weapons-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अत्याधुनिक हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क पर एक्शन, अत्याधुनिक हथियारों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में तीन आरोपी गिरफ्तार, छह पिस्ताैल बरामद
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियारों के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6 पिस्टल बरामद किए हैं।
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह कार्रवाई सरकार के निर्देशों के तहत चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हथियार भेजे जाते थे और सोशल मीडिया ऐप्स, खासकर व्हाट्सऐप के जरिए डिलीवरी के निर्देश दिए जाते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल सिंह मंगा (30), प्रणव शर्मा उर्फ लड्डू (24) और गौरव राणा (25) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से दो आरोपियों के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं, जबकि गौरव राणा पर कई गंभीर केस दर्ज हैं।
जांच में सामने आया है कि आरोपी पैसों के लालच में ड्रोन ड्रॉप के जरिए आए हथियार उठाकर आगे गैंगस्टरों और आतंकी मॉड्यूल तक पहुंचाते थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।