{"_id":"69de181889f7288636034515","slug":"video-devotees-thronged-the-golden-temple-on-vaisakhi-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"वैसाखी पर गोल्डन टेंपल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आतिशबाजी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैसाखी पर गोल्डन टेंपल में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, आतिशबाजी की तैयारी
Ankesh Kumar
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:04 PM IST
Link Copied
वैसाखी और खालसा साजना दिवस के अवसर पर गोल्डन टेंपल में भारी धार्मिक उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें गुरु घर में मत्था टेकने के लिए लगी रहीं।
इसी दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की बहन मनप्रीत कौर भी गोल्डन टेंपल पहुंचीं। सुरक्षा कारणों के चलते उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया।
श्रद्धालुओं ने इस पावन दिन को सिख इतिहास का महत्वपूर्ण पर्व बताते हुए बताया कि 1699 में श्री आनंदपुर साहिब में गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर सिख समुदाय को नई पहचान और शक्ति प्रदान की थी। इस मौके पर पंच प्यारों की स्थापना को भी याद किया गया।
इस अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को बैसाखी और खालसा स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। वहीं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा शाम को दीपमाला और आतिशबाजी के आयोजन की तैयारियां भी की गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।