{"_id":"69ddc56c0e1fae6be30def45","slug":"video-former-union-minister-ashwini-choubey-described-modi-as-ram-and-nitish-as-lakshman-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 'मोदी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण', पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चाैबे बोले- बिहार को मिलेगा नया सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 'मोदी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण', पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी चाैबे बोले- बिहार को मिलेगा नया सीएम
बिहार में नए मुख्यमंत्री को शपथ लेने में कुछ ही घंटे बचे हैं। जल्द ही बिहार मे बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा और एनडीए की सरकार बनेगी। पंडित दीनदयाल का सपना साकार होगा। ये बातें पूर्व केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहीं। वह मथुरा के फरह स्थित गो ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में पहुंचे थे। यहां महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का श्रवण करा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपातकाल के बाद देश में बड़ा परिवर्तन हुआ था। देश की प्रगति में बिहार की बड़ी हिस्सेदारी है। अब नीतीश कुमार राज्यसभा में आकर देश को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। मोदी जी राम हैं तो नीतीश लक्ष्मण हैं। ये राम-लक्ष्मण की जोड़ी देश को विकसित भारत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल 1968 में बिहार आ रहे थे तभी रास्ते में उनकी रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। आज दीनदयाल जी की परिकल्पना साकार होने जा रही है कि बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।