{"_id":"69b5048c8b3933a75c007f6f","slug":"video-massive-fire-engulfs-mahindra-thar-near-sri-darbar-sahib-parking-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री दरबार साहिब की पार्किंग के पास महिंद्रा थार में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री दरबार साहिब की पार्किंग के पास महिंद्रा थार में लगी भीषण आग
अमृतसर में सचखंड श्री दरबार साहिब की पार्किंग के बाहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिंद्रा थार कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा और कुछ ही समय में कार लगभग पूरी तरह जलकर खाक हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक परिवार श्री दरबार साहिब माथा टेकने के लिए आया हुआ था और सुबह श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत करवाने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान वे अपनी गाड़ी में परिवार सहित पार्किंग की ओर आ रहे थे कि अचानक महिंद्रा थार में आग लग गई।
गाड़ी में मौजूद परिवार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन कुछ ही देर में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।