Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Mitthu Madan became the district president of Amritsar Congress; his coronation ceremony was held at the Congress Bhavan.
{"_id":"6985922e23d8db5e600e9042","slug":"video-mitthu-madan-became-the-district-president-of-amritsar-congress-his-coronation-ceremony-was-held-at-the-congress-bhavan-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मिट्ठू मदान बने अमृतसर कांग्रेस के जिला प्रधान, कांग्रेस भवन में हुई ताजपोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्ठू मदान बने अमृतसर कांग्रेस के जिला प्रधान, कांग्रेस भवन में हुई ताजपोशी
अमृतसर कांग्रेस के नव नियुक्त जिला प्रधान मिट्ठू मदान की ताजपोशी कांग्रेस भवन, अमृतसर में आयोजित समारोह के दौरान संपन्न हुई। इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वेडिंग, कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल तथा अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला विशेष रूप से शामिल हुए। नेताओं ने मिट्ठू मदान को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की उम्मीद जताई।
प्रदेश अध्यक्ष राजा वेडिंग ने कहा कि कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में जिला प्रधान की भूमिका बेहद अहम होती है। वहीं भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
नवनियुक्त जिला प्रधान मिट्ठू मदान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की मजबूती और जनता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।