Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Congress leader Gurjeet Singh Aujla targeted the government over the murder of an AAP leader in Jalandhar.
{"_id":"6985a3c70e8ed54d1e020f8b","slug":"video-congress-leader-gurjeet-singh-aujla-targeted-the-government-over-the-murder-of-an-aap-leader-in-jalandhar-2026-02-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में आप नेता की हत्या पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में आप नेता की हत्या पर कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने सरकार पर साधा निशाना
अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। मीडिया से बातचीत में औजला ने कहा कि पंजाब में अपराधी पूरी तरह बेखौफ हो चुके हैं और आम लोग डर के साये में जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आए दिन हत्या, फायरिंग और फिरौती जैसी गंभीर वारदातें सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार इन्हें रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि आम आदमी पार्टी के एक नेता की गुरुद्वारे के भीतर ही हत्या कर दी गई। यह घटना पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की भयावह तस्वीर पेश करती है। उन्होंने कहा कि जब पवित्र स्थलों तक में लोग सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिक की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है।
कांग्रेस सांसद ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजबूत नेतृत्व की जरूरत होती है, लेकिन जब सत्ता के दो केंद्र होते हैं, तो सिस्टम पूरी तरह चरमरा जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब धीरे-धीरे गैंगलैंड बनता जा रहा है, जहां विदेशों में बैठे गैंगस्टर लोगों से फिरौती मांग रहे हैं और न देने पर गोलियां चलाई जा रही हैं। गांवों तक में छोटी-छोटी कहासुनी में फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, क्योंकि लोगों के मन से कानून और पुलिस का डर खत्म हो चुका है।
बिट्टू–गद्दार विवाद पर बोलते हुए औजला ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहे जाने के मुद्दे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिख समुदाय से जोड़ना पूरी तरह गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पंजाब और देश के साथ जो व्यवहार किया है, वही असल गद्दारी है।
उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्व स्तर पर सम्मानित सिख नेता और महान अर्थशास्त्री को राजघाट न दिया जाना भाजपा की सिख विरोधी सोच को दर्शाता है। वहीं, किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए सैकड़ों किसानों के लिए भी भाजपा नेताओं द्वारा संवेदना न जताने का आरोप लगाया।
औजला ने कहा कि आज पंजाब गंभीर संकट से गुजर रहा है और केंद्र व राज्य सरकारें अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।