Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Mother beats her one-and-a-half-year-old daughter in Amritsar while suffering from drug withdrawal
{"_id":"6a315a1ff0483248c30d00ed","slug":"video-mother-beats-her-one-and-a-half-year-old-daughter-in-amritsar-while-suffering-from-drug-withdrawal-2026-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में नशे की तोड़ में मां ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पीटा, जिला बाल अधिकारी के पास पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में नशे की तोड़ में मां ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पीटा, जिला बाल अधिकारी के पास पहुंचा मामला
तरनतारन शहर के मोहल्ला नानकसर में मंगलवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। नशे की लत का शिकार जैमल सिंह की पत्नी सिमरन ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को बुरी तरह से पीटा। बेटी को पीटने का वीडियो बनाकर पहले अपने पति को भेजा फिर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जिला बाल अधिकारी ने किया बच्ची का रेस्क्यू
मामले का संज्ञान लेते हुए जिला बाल सुरक्षा अधिकारी ने बच्ची का रेस्क्यू किया है। मामले की जांच अगलेरी थाना सिटी को सौंपी गई है। जानकारी के मुताबिक मुरादपुरा निवासी हीरा सिंह का लड़का जैमल सिंह मेहनत-मजदूरी करके गुजारा करता है। करीब चार वर्ष से वह मोहल्ला नानकसर निवासी सिमरन नामक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन में रहता है। दोनों की डेढ़ साल की बच्ची भी है।
माता-पिता दोनों हैं नशे के आदी
जैमल सिंह व सिमरन कथित तौर पर दोनों ही नशे के आदी हैं। जैमल सिंह को नशा मुक्त करने लिए उसकी बुआ सीमांत गांव आसल स्थित निजी नशा मुक्ति केंद्र से इलाज करवाने लिए अपने साथ ले गई थी। इस दौरान सिमरन अपनी मासूम बेटी समेत मोहल्ला नानकसर स्थित अपने मायके चली आई। सिमरन ने जैमल को कई बार वापस आने लिए कहा, लेकिन उसे बुआ ने सिमरन के पास नहीं भेजा।
सूत्रों की मानें तो सिमरन को जब नशे की तोड़ लगती तो जैमल ही पूर्ति करवाता था। जैमल के जाने के बाद सिमरन को नशे की तलब बढ़ने लगी। उसने जैमल को इमोशनल ब्लैकमेल करने लिए मंगलवार को अपनी मासूम बेटी को बुरी तरह पीटा व करीब 18 सेकंड की वीडियो बनाई। बाद में यह वीडियो जैमल को भेजी गई।
दोपहर दो बजे जैमल सिंह ने बाल हेल्पलाइन नंबर 1098 पर शिकायत दर्ज करवाई। साथ ही उसने वीडियो भेजते बताया कि बच्ची को मारपीट करते हुए सिमरन ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जिला बाल सुरक्षा अधिकारी रजेश कुमार ने थाना सिटी के सब इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह, एलसीटी काजल कुमारी, मनमीत सिंह, अमृतपाल सिंह, कंचन कौर पर आधारित टीम ने मोहल्ला नानकसर स्थित सिमरन के मायके में छापामारी करके बच्ची का रेस्क्यू कर लिया है। वहीं, कानूनी कार्रवाई के दौरान मासूम बच्ची को उसकी दादी सुखविंदर कौर के हवाले कर दिया।
अप
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।