{"_id":"6a79ea058a95dd404b043c81","slug":"video-seven-accused-arrested-in-drug-and-arms-smuggling-case-2026-08-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सीमा पार से नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सीमा पार से नशा और हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, सात आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशे और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 10 पिस्तौल, 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, पांच जिंदा कारतूस और एक ड्रोन बरामद किया है। पुलिस कमिश्नर हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपियों के तार पाकिस्तान और विदेश में बैठे तस्करों व गैंगस्टरों से जुड़े होने की जांच की जा रही है।
पहले मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 किलो 54 ग्राम हेरोइन, एक कारतूस और ड्रोन बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाने की तैयारी थी। आरोपियों के विदेश बैठे तस्करों से संपर्क भी मिले हैं।
दूसरे मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर सात पिस्तौल बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है और वे हत्या, हथियार सप्लाई तथा लूट की वारदातों की तैयारी में थे। पुलिस ने वारदात से पहले ही इन्हें दबोच लिया।
कमिश्नर ने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक के जरिए विदेशी तस्करों और गैंगस्टरों से संपर्कों की जांच जारी है। विदेश में बैठे अपराधियों को एक्सट्राडिशन के जरिए भारत लाने की प्रक्रिया भी चल रही है। 15 अगस्त के मद्देनजर शहर में सुरक्षा बढ़ाते हुए 18 दिन-18 रात के नाके लगाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।